27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोज तिवारी बोले- सोनिया जी ने कभी छठ नहीं किया, छठ करने से बुद्धिमान बच्चे पैदा होते हैं, भ्रष्ट पैदा नहीं होते- देखें Video

भाजपा के स्टार प्रचारक व सांसद मनोज तिवारी ने अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में कही ये बात, सीतापुर व लुंड्रा विस क्षेत्र में भी की सभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Nov 2018, 6:25 PM IST

Manoj Tiwari in Ambikapur

Manoj tiwari in Ambikapur

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने भाजपा-कांग्रेस व अन्य पार्टियों द्वारा स्टार प्रचारकों की सभाएं कराईं जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के स्टार प्रचारक दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में सभा हुई। इस दौरान उन्होंने अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव के लिए वोटरों से वोट करने का आग्रह किया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। छठ के माहौल को देखते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया जी ने कभी छठ नहीं किया। यदि की होतीं तो बुद्धिमान ........ आता। इस वाक्य के बाद उन्होंने तत्काल कहा कि इसे आप सभी विवादास्पद मत बनाइएगा।

मनोज तिवारी ने कहा कि आपलोग भी छठी माई की पूजा कीजिए, यदि नहीं करते तो इसमें शामिल जरूर हों। जो छठी मइया की पूजा करते हैं उन पर उनकी बड़ी कृपा होती है। छठ मइया की पूजा करने से बुद्धिमान बच्चे पैदा होते हैं। देशभक्त पैदा होते हैं, भ्रष्ट बच्चे पैदा नहीं होते। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार रमन जी की सरकार बनाइए और यहां से अनुराग को जिताइए।

भोजपुरी अंदाज में उन्होंने कहा कि अनुराग जीत जाई तो मनोजवो जीत जाई। उन्होंने कहा कि सीएम रमन सिंह गरीबों, महिलाओं, मध्यम वर्ग व हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम कर रहे हैं, उनकी सरकार को लंबे समय तक बने रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने गाना गाकर सभा में मौजूद लोगों का मनोरंजन भी किया।


रमन सिंह पर चल रहा रिसर्च
मनोज तिवारी ने कहा कि छग के सीएम रमन सिंह पर रिसर्च चल रहा है कि किस टेक्निक से ये किसानों से 26 रुपए में धान खरीदकर गरीबों को 1 रुपए किलो में चावल दे रहे हैं। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा रुपया मिल जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 2 लाख रुपए बिना ब्याज के लोन देने की बात शामिल की है। वहीं समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए बिना ब्याज को देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि साफ नीयत रमन सिंह में है, नरेंद्र मोदी जी में है।

सीतापुर व लुंड्रा विस क्षेत्र में भी की सभा
मनोज तिवारी की सभा अंबिकापुर से पहले सीतापुर के नर्मदापुर, मैनपाट में हुई। यहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रो. गोपाल राम के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। वहीं लुंड्रा विधानसभा के ग्राम करौली में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजयनाथ सिंह के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग