19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन सीटों को जीतने राजनाथ, योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी की होंगी सभाएं, राहुल गांधी का भी हो सकता है रोड शो

भाजपा व कांग्रेस ने विधानसभा सीटों पर कब्जा करने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की कर ली है तैयारी

less than 1 minute read
Google source verification
Election in cg

Election in Chhattisgarh

सूरजपुर. जिले के भटगांव व प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में किला फतह के लिए भाजपा पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है। इसके लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की रूपरेखा तैयार की है।

इसमें प्रारंभिक रूप से जो खबरें आ रही है उसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी द्वारा सभा लेकर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। जिले की दोनों सीटें फिलहाल कांग्रेस के पास है और भाजपा इसे अपने पक्ष में करने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रही है।

जिससे उसे दोनों सीटें वापस मिल सके। भाजपा सूत्रों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बिश्रामपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लटोरी व प्रेमनगर में चुनावी प्रचार करेंगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। हांलाकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वैसे बताया जा रहा है कि जो तैयारी है उसके अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रामानुजनगर में सभा ले सकते हैं तो वहीं योगी आदित्यनाथ देवनगर में चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। इधर कांग्रेस भी अपने किले को बचाने में लगी हुई है।


टीएस है एकमात्र स्टार प्रचारक
कांग्रेस के पास केवल एक स्टार प्रचारक टीएस सिंहदेव हैं। दोनों विधानसभा में उनका भी धुंआधार दौरा कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इधर खबर है कि राहुल गांधी भी रोड शो कर सकते हैं। इसकी अभी तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है। लेकिन तैयारी जरूर की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग