अंबिकापुर

Breaking News : इन 2 गांवों के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार, इस बात से नाराज हैं यहां के 1400 वोटर

प्रशासन को जब लगी इसकी भनक तो दी गई समझाइश, 6 घंटे में मात्र 200 वोटर ही घर से निकले बाहर
2 min read
Voting boycott
Villagers boycotted election

अंबिकापुर. लोकतंत्र के इस महापर्व में आज हर कोई जहां वोटिंग कर रहा है वहीं कुछ जगहों पर वोटर इस कदर नाराज हैं कि सामूहिक रूप से इसका बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के 2 गांवों से सामने आया है। दोनों गांवों में करीब 1400 वोटर हैं।

यहां के ग्रामीणों ने एक महीने पहले से ही अपने गांव के बाहर मतदान बहिष्कार का बोर्ड टांग रखा था। इसी को अमलीजामा पहनाने दोनों गांवों के वोटर मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे। मतदान बहिष्कार की सूचना जब प्रशासन को लगी तो वे ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे। मतदान को प्रभावित करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।


सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा खुर्द व नानदमाली के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। दोनों गांवों में करीब 1400 वोटर हैं। आज वोटिंग करने जब दोनों मतदान केंद्रों तक ग्रामीण नहीं पहुंचे तो प्रशासन में खलबली मच गई।

इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों को समझाइश देने भेजा गया। समझाइश के बाद करीब 200 ग्रामीणों ने ही दोपहर 2.30 बजे तक वोट किया था। इधर प्रशासन द्वारा इन दो गांवों में मतदान को प्रभावित करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।


इस बात को लेकर है नाराजगी
पत्रिका को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि इनके गांव से होकर गुजरने वाली सड़क को बनाने की स्वीकृति मिली थी वे रुपए कहां गए, यह पता नहीं चल सका है। इसके अलावा दोनों गांवा में विकास कार्य नहीं होने की बात कही जा रही है।


कुछ लोगों को लिया गया है हिरासत में
सूचना मिलने पर टीम भेजी गई थी। दोनों गांवों में मतदान को प्रभावित करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वोटिंग प्रतिशत कम है तो मैं टीम भेजकर फिर दिखवाता हूं।
सारांश मित्तर, कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी, सरगुजा

Published on:
20 Nov 2018 03:47 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित

Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना