अंबिकापुर

Video : सीएम बोले- जब-जब मोदी अंबिकापुर आए हैं बनी है भाजपा की सरकार, इस बार यहां स्थापित होगा कीर्तिमान

भाजपा के चुनावी कार्यालय में कई समाज प्रमुखों से मिलने के बाद सीएम ने पत्रकारों से की चर्चा, कहा- अनुराग के लिए आया था अंबिकापुर
less than 1 minute read
CM in Ambikapur
CM in Ambikapur

अंबिकापुर. जब-जब मोदी जी अंबिकापुर आए हैं तब-तब भाजपा की सरकार बनी है। इस बार भी मोदी जी आ रहे है और भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी। सरगुजा की अधिकांश सीटों पर इस बार जो वातावरण बन रहा है उसमें भाजपा बढ़त लेगी।

मैं अंबिकापुर में अनुराग के लिए आया था। इस बार अनुराग कीर्तिमान स्थापित कर विधानसभा में जाएगा। ये बातें सीएम डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बुधवार को भाजपा कार्यालय के बाहर कही।

13 नवंबर को अविभाजित सरगुजा जिले के लुंड्रा, शंकरगढ़ व पे्रमनगर में 3 सभाएं करने के बाद सीएम डॉ. रमन सिंह ने अंबिकापुर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह सीएम ने भाजपा के अंबिकापुर स्थित चुनावी कार्यालय में कई समाज प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा में भी प्रवेश किया।

कार्यालय से निकलकर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरगुजा व अंबिकापुर के विकास के लिए भाजपा ने जितना काम किया है, उसे जनता भी मानती है।

मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सड़क व बिजली का जाल बिछाया। हर तरह का विकास कराया गया। जब अविभाजित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने कभी भी अंबिकापुर को विकास की दृष्टि से देखा तक नहीं।


अनुराग के लिए आया था अंबिकापुर
सीएम ने कहा कि अंबिकापुर में मैं अनुराग के लिए आया था। यहां कई सीनियर सिटीजन मुझसे मिले। इस बार यहां जो वातावरण दिख रहा है, उसमें अनुराग सिंहदेव की जीत भी तय है। गरीब, मध्यम वर्ग से लेकर व्यापारी वर्ग तक का मूड इस बार अनुराग को जिताने का है।

अंबिकापुर में इस बार कीर्तिमान स्थापित होगा और सरगुजा की अधिकांश सीटों पर कमल खिलेगा। अनुराग इस बार बड़े अंतर से जीतकर विधानसभा में पहुंचेगा।

Published on:
14 Nov 2018 05:09 pm
Also Read
View All
Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार