अंबिकापुर

दर्दनाक : बस में थी भीड़ इसलिए गेट पर लटका था छात्र, गिरा तो सिर पर चढ़ गया पहिया

सूरजपुर जिले के ग्राम गोविंदपुर बाजार के पास हुआ दर्दनाक हादसा, फिसलकर गिरा तो पिछले पहिए में कुचल गया सिर
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2017, 2:45 PM IST
dead body of student
student dead body on road

पोड़ी मोड़. ग्राम गोविंदपुर बाजार के पास शुक्रवार की सुबह यात्री बस से गिरकर कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बस में काफी भीड़ होने की वजह से दरवाजे पर लटक कर खड़ा था। अचानक दरवाजे से उसका हाथ छूट गया और वह सड़क पर जा गिरा।

इस दौरान उसका सिर बस के पिछले पहिए के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्र प्रतापपुर कॉलेज जाने बस में सवार हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


सूरजपुर जिले के ग्राम बड़वार निवासी 22 वर्षीय अनीश पिता मो. सादिक रमकोला से अंबिकापुर चलने वाली दुर्गा बस क्रमांक सीजी 04 ई-7333 से शुक्रवार की सुबह कॉलेज जाने प्रतापपुर के लिए निकला था। बस में काफी भीड़ होने की वजह से अनीश दरवाजे पर ही लटक कर खड़ा था।

रास्ते में गोविंदपुर बाजार के पास अचानक हाथ छूटने व पैर फिसलने की वजह से वो नीचे गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके सिर पर चढऩे से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही प्रतापुपर तहसीलदार जेपी तिवारी, नायब तहसीलदार श्री पड़वार, एसडीओपी शुक्ला, चंदौरा थाना प्रभारी सीपी तिवारी व रेवटी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

मौके पर मौजूद जनपद सदस्य जगतलाल आयम व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवभजन सिंह मराबी ने फोन पर जनपद सीईओ से बात कर मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि देने की बात कही।


परिजनों व गांव में पसरा मातम
बस के नीचे कुचलकर छात्र के मौत की खबर जैसे ही उसके घर व गांव में लगी वहां चीख-पुकार मच गई। युवक के माता-पिता का जहां रो-रोकर हाल-बेहाल है वहीं गांव में मातम पसर गया है।


बसों पर हो सख्त कार्रवाई
जनपद सदस्य ने कहा कि जिस तरीके से बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को सफर कराया जा रहा है, उससे इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं। इस मामले में बसों की जांच कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत