17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमराज बनकर पहुंचे ट्रक ने बाइक सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर, एक दुनिया से हो गया अलविदा

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम दुरती स्थित दुर्गा पंडाल के पास दोपहर में हुआ दर्दनाक हादसा, घायल को पहुंचाया अस्पताल

2 min read
Google source verification
road accident

dead body on road

पोड़ी मोड़. 2 दोस्त बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने (मुंगफली निकालने) दूसरे गांव जा रहे थे। वे बनारस मार्ग पर पहुंचे ही थे कि वाड्रफनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सूरजपुर जिले के भटगांव से लगे ग्राम दुरती खदरापारा निवासी पे्रमसाय सिंह गोंड़ पिता मोतीराम 32 वर्ष शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने साथी विजय सिंह पिता रामधन 30 वर्ष के साथ दूसरे गांव में खेत से मुंगफली निकालने जा रहा था। वे प्लेटिना बाइक क्रमांक सीजी 15 बी-2042 पर सवार होकर बनारस मार्ग पर निकले ही थे कि गांव के ही दुर्गा पंडाल के सामने वाड्रफनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर- 38 डब्ल्यू-9803 ने टक्कर मार दी।

ट्रक के तेज टक्कर से दोनों हवा में उछलते हुए बीच सड़क पर आ गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से पे्रमसाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों द्वारा तत्काल भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने बनारस मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना जब प्रतापपुर पुलिस को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


तेज रफ्तार ले रही जान
भारी वाहनों की बेहिसाब रफ्तार आए दिन लोगों की जान ले रही है। तेज रफ्तार के कारण अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर कई बड़े हादसे हुए हैं। घटना के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी जाती है। पुलिस व यातायात विभाग की काफी समझाइश के बाद भी वाहन चालकों की रफ्तार में कमी नजर नहीं आती है। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाओं की खबर सामने आती रहती है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग