8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत्त था पति तो पत्नी ने Bike में बैठने से कर दिया मना, आगे हो गई ये अनहोनी

शराब के नशे में धुत पति पत्नी व बच्चे से बाइक पर बैठकर साथ चलने की कर रहा था जिद, तेज रफ्तार में वैन से भिड़कर हुआ गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Sep 2017, 4:02 PM IST

van

Accidental van

बिश्रामपुर. नशे में धुत बाइक सवार शराबी युवक ने गुरुवार की सुबह मुख्य बाजार में कैफे टेम्पटेशन के सामने मारूति वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि पत्नी ने उसे शराब के नशे में धुत देखकर बच्चों के साथ टैक्सी में आने का फैसला किया वरना उनकी भी जान आफत में पड़ जाती।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर स्थित चंदौरीपारा निवासी 29 वर्षीय राजेन्द्र कुजूर पिता अजय कुजूर बाइक सेे पत्नी अंजू, पुत्र सुमीत व समीर के साथ कुछ दिन पूर्व कोरिया जिले के पटना नाना के घर गया था। यहां दो दिन ठहरने के बाद वह ग्राम पचिरा में साढू़ के घर पत्नी व बच्चों के साथ पहुंचा।

गुरूवार की सुबह उसने यहां जमकर शराब का सेवन किया फिर बाइक से पत्नी व बच्चों को साथ लेकर घर जाने निकला। लेकिन पति को नशे में धुत देखकर पत्नी ने उसे कहा कि तुम बाइक से जाओ मैं बच्चों के साथ पीछे से टैक्सी में आती हूं। ऐसा कहकर वो टैक्सी में सवार हो गई।

इसके बाद वो बाइक से काफी तेज रफ्तार में पचिरा से निकला और नगर के मुख्य बाजार में कैफे टैम्पेटेशन के सामने विपरीत दिशा से आ रही वैन क्रमांक सीजी 15 बी-4699 से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

इधर पीछे से टैक्सी से आ रही पत्नी को जब घटना की जानकारी मिली तो वो तत्काल अस्पताल पहुंची। यहां पति की दशा देख बिलखने लगी। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। इधर मारूति वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वैन व बाइक को जब्त कर लिया है।