17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय Cricket खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने जाने के दौरान अज्ञात बोलेरो ने मारी टक्कर, 1 घंटे किया चक्काजाम, टेनिस बॉल क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी थी इना रवि

2 min read
Google source verification
National cricket player Ina Ravi

cricket player whose death

सूरजपुर. उभरती व छत्तीसगढ़ राज्य की राष्ट्रीय लेबल की क्रिकेट खिलाड़ी एवं हाल ही में पत्रिका के गर्व कार्यक्रम में सम्मानित कक्षा 11वीं की छात्रा इना रवि की 15 अगस्त की रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रात करीब 8 बजे नवीन गेस्ट हाऊस के समीप स्थित अपने घर से कृष्ण जन्माष्टमी पूजा में शामिल होने सड़क पार कर आयोजन स्थल पर जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


गौरतलब है कि 15 अगस्त को 16 वर्षीया टेनिस बाल क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी इना रवि ग्राम तिलसिवां स्थित अपने घर के समीप आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने रात करीब 8 बजे निकली थी। कुछ ही दूरी पर जब वह सड़क पार कर रही थी कि काल बनकर आई तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उसे सामने की तरफ से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका शरीर करीब 25 मीटर दूर सड़क पर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


पत्रिका के गर्व में 20 दिन पूर्व हुई थी सम्मानित
क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में जिले की जिन 5 छात्राओं को पत्रिका द्वारा गर्व कार्यक्रम में 25 जुलाई को सम्मानित किया गया था, उनमें से एक इना रवि भी थी। इना रवि छत्तीसगढ़ की बालिका क्रिकेट अंडर-18 टीम की उत्कृष्ट खिलाड़ी थी, हाल ही में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।


खाना बनाकर गई लेकिन खा नहीं पाई
इना रवि के पिता राधेश्याम रवि ने बताया कि इना खेल और शिक्षा के साथ- साथ घरेलू कार्यक्रम में भी रूचि लेती थी। उसके पिता इस बात पर ज्यादा दुखी थे कि पड़ोसी रिश्तेदार के यहां जाने से पहले इना परिवार के लिए खाना पकाकर गई थी और आकर खाना खाने की बात कही थी। बेचारी इना को क्या पता था कि वह अपने हाथों से बनाया हुआ खाना खा ही नहीं पायेगी।


जिपं सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सड़क दुर्घटना में होनहार क्रिकेट खिलाड़ी की असामयिक मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को पीएम के बाद जैसे ही शव लेकर वाहन बालिका इना रवि के घर के समीप पहुंची वैसे ही रोते-बिलखते परिजनों व ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी के नेतृत्व में रिंग रोड स्थित गेस्ट हाउस के समीप सड़क पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इससे लगभग एक घंटे तक आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों द्वारा रिंग रोड में स्ट्रीट लाइट, गति अवरोधक, सीसी टीव्ही कैमरा लगाने तथा सहायता राशि प्रदान करने की मांग की गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार नंदजी पाण्डेय, सीएसपी डीके सिंह, टीआई अनुप एक्का, ने एक सप्ताह के अंदर स्ट्रीट लाईट लगाने, संभावित दुर्घटना वाले स्थानों पर जिक-जेक अवरोधक बनाने का आश्वासन दिया गया। तहसीलदार नंदजी पाण्डेय ने विभागीय प्रावधान के तहत 25 हजार रुपए की सहायता राशि जारी करने की बात कही।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग