1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता की आंखों के सामने मासूम बेटे की टूट गईं सांसें, बेटी के साथ खुद भी घायल

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 पर एग्रीकल्चर दफ्तर के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम

2 min read
Google source verification
Injured father-daughter

Injured father-daughter

सीतापुर. अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-४३ पर शनिवार की देर शाम ग्राम सूर स्थित चौक से आगे एग्रीकल्चर ऑफिस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पिता, पुत्र व पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां पिता की आंखों के सामने उसके ११ वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि उसकी व बेटी का इलाज चल रहा है। इधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


सरगुजा जिले के सीतापुर से लगे ग्राम पंचायत सूर के बकरीपारा निवासी 35 वर्षीय कमल किशोर अपने 2 मासूम पुत्र-पुत्री 11 वर्षीय प्रशांत व 5 वर्षीय साक्षी के साथ शनिवार की देर शाम लगभग ७.३० बजे बाइक से सीतापुर से वापस घर जा रहा था। कमल किशोर शराब के नशे में धुत था।

तीनों सूर चौक से आगे एग्रीकल्चर ऑफिस के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता व पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि पुत्री दूर छिटक कर गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमल किशोर व प्रशांत को तत्काल पिकअप वाहन से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशांत के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण काफी खून बह चुका था।

उसकी इलाज के दौरान थोड़ी ही देर बाद अस्पताल में ही मौत हो गई। जबकि कमल किशोर का उपचार जारी है। उसकी बेटी साक्षी को मामूली चोट आई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा ३०४ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


बेटे की मौत से पसरा मातम
सड़क हादसे में मासूम बेटे की मौत से जहां घायल पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं खबर जैसे ही मां के कानों तक पहुंची वह दहाड़ मार-मारकर रोने लगी। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। रविवार की दोपहर गमगीन माहौल में मासूम प्रशांत का अंतिम संस्कार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग