1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल खेलने जा रहे बाइक सवार 3 खिलाडिय़ों को ट्रक ने कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर ग्राम चरगढ़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

2 min read
Google source verification
dead body on road

dead body on road

अंबिकापुर/राजपुर. अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हृदयविदारक घटना हुई। इसमें फुटबॉल खेलने जा रहे बाइक सवार 3 दोस्त सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ट्रक से कुचलकर 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को संजीवनी 108 की मदद से पुलिस द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे के बाद चालक ट्रक वहीं खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम परसागुड़ी के महादेवपारा निवासी जीवन उरांव पिता जयनाथ 22 वर्ष, बाबूनाथ उरांव पिता गणेश उरांव 20 वर्ष तथा अविनाश पिता कैलाश 15 वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 15 डीसी-0827 पर सवार होकर शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे ग्राम दसवा खुखरी में फुटबॉल खेलने जा रहे थे।

वे राजपुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम चरगढ़ मोड़ को पार कर ही रहे थे कि सामने से आ रहे ट्राला को देखकर अनियंत्रित हो गए और सामने से ही आ रहे ट्रक क्रमांक बीआर 24 जीए-1268 में जा घुसे। ट्रक में क्लिंकर लोड था और वह बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। हादसे में तीनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। इसमें से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे का बायां हाथ कटकर अलग हो गया।

साथ ही सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना संजीवनी 108 को देने के साथ ही पुलिस को भी दी। सूचना पर पुलिस व संजीवनी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया। जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।


घटना से गांव में पसरा मातम
सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर पुलिस ने पंचनामा पश्चात दोनों के शवों को राजपुर अस्पताल स्थित मरच्यूरी में रखवाया। पीएम पश्चात शव उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग