1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमराज बने पिकअप ने मां को रौंदा, गोद से गिरे बेटे ने भी तोड़ा दम, पति मौत से कर रहा संघर्ष

बेटे का इलाज कराकर साइकिल से लौट रहा था दंपति, अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चठिरमा गोदाम के पास हृदयविदारक हादसा

2 min read
Google source verification
relative crying in hospital

relative crying in hospital

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बुधवार की सुबह बेटे का इलाज कराकर घर लौट रहे युवा दंपती को चठिरमा गोदाम के पास पीछे से अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बेटे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल पति जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। एक झटके में ही इस परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया है।


सूरजपुर जिले के लटोरी से लगे ग्राम गंगापुर निवासी तीरथलाल रविदास 30 वर्ष के डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रह्लाद को 2 दिन से बुखार था। मंगलवार की शाम वह पत्नी सोनिया रविदास 26 वर्ष के साथ पुत्र को लेकर चठिरमा स्थित डॉक्टर के क्लीनिक में आया था। डॉक्टर के नहीं मिलने पर तीनों वापस घर लौट गए थे। इस बीच बेटे की हालत बिगड़ती जा रही थी।

यह देख बुधवार की अलसुबह करीब 5.30 बजे तीरथलाल अपनी साइकिल में पत्नी व मासूम बेटे के साथ फिर डॉक्टर के पास पहुंचा। यहां से इलाज कराकर सुबह 8.30 बजे वे घर लौट रहे थे। वे क्लीनिक से थोड़ी ही दूर चठिरमा प्रतीक्षालय के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आए पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पत्नी सोनिया पिकअप के पहियों की चपेट में आकर कुचल गई। इससे मौके ही उसकी मौत हो गई।

इधर तीरथलाल व मासूम प्रह्लाद मां की गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर स्थिति में संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 11 बजे मासूम प्रह्लाद ने भी दम तोड़ दिया। जबकि पति तीरथलाल का नाजुक स्थिति में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।


घर व गांव में पसरा मातम
सड़क हादसे में मां व मासूम बेटे की मौत से इस परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों के सामने जब मासूम ने भी दम तोड़ दिया तो अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। इस हृदयविदारक हादसे से घायल तीरथलाल के घर व गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग