1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा : दादी-पोते के लिए मौत बनकर आई तेज रफ्तार बाइक, भीड़ ने लगा दी आग

महिला अपने पोते व पुत्री के साथ घर के बाहर कर रही थी दातून, बाइक सवार ने मारी टक्कर, खुद भी हो गया घायल

2 min read
Google source verification
innocdnt child body

child dead body

अंबिकापुर.उदयपुर के ग्राम देवटिकरा में बुधवार की सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घर के सामने खड़ी महिला और उसके 7 वर्षीय पोते की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला की 10 वर्षीय पुत्री भी घायल हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद मृतकों के घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना से गुस्साई भीड़ ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने मामला संभाल लिया।


सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित ग्राम देवटिकरा की 36 वर्षीय महिला कौशल्या पति कुन्दन गिरी बुधवार की सुबह उठकर घर के सामने करीब ५ बजे अपने ७ वर्षीय पोते टीयस व 10 वर्षीय पुत्री मधु के साथ खड़ी होकर दातुन कर रही थी। इसी दौरान ग्राम रकेली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 15 डीए-2301 का चालक बाबूलाल पिता रामबिलास ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिला समेत दोनों बच्चों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ,जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले 7 वर्षीय मासूम पोते ने भी दम तोड़ दिया। मृतक महिला की 10 वर्षीय पुत्री मधु को दुर्घटना के दौरान हल्की चोटें आई थी, जिसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने मोबाइल से उदयपुर थाने में दी।

सुबह घटना की जानकारी लगते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने वाहन चालक युवक को पकड़ लिया और बाइक में आग लगा दी।

मौके पर टीआई इमानुएल लकड़ा, एएसआई राकेश सिंह, पहुंचे तथा वाहन चालक और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया तथा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। पुलिस ने मामले में धारा 279, 337, 304ए का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।


घर व गांव में पसरा मातम
बाइक की टक्कर से एक साथ एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो जाने से वहां मातम पसर गया है। परिजनेां का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग