
ट्रक में आग
प्रतापगढ़. घर से स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी । हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक में आग लगा दी । मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा । मामला कंधई थाना के नारायण पुर गांव का है ।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के स्कूल पहुंचने से पहले एक ट्रक ने कुचल दिया । ट्रक का एक पहिया छात्रा के पैर पर चढ़ गया, जिसके जिससे वह गंभीर हालत में सड़क पर गिर गई। ट्रक चालक हादसे के बाद वहां से फरार हो गया, मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ट्रक को आग के हवाले कर दिया ।ग्रामीण सरकारी एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने से भी नाराज थे । लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
वहीं सरकारी एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी तो उसके बाद डॉयल 100 फोन नंबर पर 100 नंबर वाहन से छात्रा को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुअ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया गया और जिला अस्पताल से फिर मेडिकल कालेज इलाहाबाद भेज दिया गया।
नारायणपुर गांव निवासी घनश्याम की पुत्री ललिता किसान मजदूर इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा है, गुरुवार की सुबह नौ बजे वह स्कूल जा रही थी। स्कूल से 200 मीटर पहले ही सामने से आ रही एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गयी।
वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा हेतु थाने की फोर्स को गांव में लगा दिया है। जिन लोगों ने ट्रक को आग के हवाले किया है उनकी तलाश में अलग अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है । पुलिस का कहना है कि ट्रक को जलाते हुए वीडियो उसके हाथ लगे है और आरोपियों को पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एक अन्य घटना में कंधई थाना के रखहा बजार में एक अनियंत्रित टेम्पो ने पैदल घर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
By- Sunil Sombanshi
Published on:
07 Sept 2017 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
