अंबिकापुर

छोटा भाई School से लौटा तो बंद था दरवाजा, खपरैल हटाकर देखा तो भैया-भैया कहकर लगा रोने

माता-पिता सुबह चले गए थे काम पर तथा छोटा भाई गया था स्कूल, इधर 15 वर्षीय छात्र ने घर में उठा लिया खौफनाक कदम

2 min read
hanging
boy hanging

अंबिकापुर. माता-पिता सोमवार की सुबह काम पर चले गए थे। छोटा भाई भी स्कूल चला गया था। इसी दौरान 15 वर्षीय छात्र स्कूल न जाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बदा उसने म्यार में चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जब छोटा भाई स्कूल से लौटा तो घर का दरवाजा बंद था।

काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह खपरैल पर चढ़ गया। खपड़ा हटाकर भीतर देखा तो बड़ा भाई फांसी से लटका हुआ था। यह देख वह भैया-भैया कहकर रोने लगा। वह वहीं से कमर के भीतर घुसा और दरवाजा खोला। इसके बाद उसने माता-पिता को इसकी खबर दी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। छात्र की आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


अंबिकापुर के मेरिन ड्राइव तालाब के समीप स्थित खालपारा निवासी १५ वर्षीय निलेश एक्का पिता दलबीर एक्का सोमवार की सुबह घर में अकेला था। उसकी मां ४ दिन पूर्व अपने मायके सीतापुर के ग्राम भूसू गई थी। वहां से वह सोमवार की सुबह ही लौटी थी।

निलेश ने उसे खाना बनाकर खिलाया और टिफिन भरकर काम पर रवाना किया था। उसकी मां गीता जरहागढ़ में एक किराना दुकान में काम करती है जबकि पिता शिवशंकर फ्रुटस एजेंसी में काम करता है। दोनों सुबह काम पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि निलेश 4 दिन से स्कूल नहीं गया था।

उसकी मां ने फाइन के 4 रुपए देकर स्कूल जाने कहा था। इधर उसका छोटा भाई अलेश नवापारा स्थित सेंट जोंस स्कूल तो चला गया लेकिन वह नहीं गया। दोपहर 12 बजे छोटा भाई स्कूल से वापस आया तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आने पर वह खपरैल मकान पर चढ़ गया।

खपड़ा हटाकर उसने भीतर झांका तो फांसी पर बड़े भाई को लटकते देखा। वह रोता हुआ भीतर उतरा और दरवाजा खोलकर पड़ोसियों को आवाज लगाई। इसकी जानकारी तत्काल उसके माता-पिता को भी मिल गई।


पार्षद ने दी पुलिस को सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता तत्काल घर पहुंचे। इधर वार्ड पार्षद आलोक दुबे भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
09 Oct 2017 07:41 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 5 अब भी फरार