18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से बनाए अवैध संबंध

छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ सालभर से अवैध संबंध बनाने का मामला थाने में दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने खाखरियों का बाडिय़ा निवासी छह जनों के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जालसाजी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाधिकारी भज्जूराम गुर्जर ने बताया पीडि़ता ने खाखरियों का बाडिय़ा निवासी पारस नाथ सहित छह जनों के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी व मारपीट का मामला दर्ज कराया। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति के मृत्यु के बाद पारसनाथ उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर एक साल से दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर उसके परिवार के हगामीनाथ, सोहनी, धर्मा, गीता, शांति ने उसे कमरे में बंदकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग