अंबिकापुर

Chhui mines collapsed: छुई खदान धंसकने से दबकर 2 ग्रामीणों की मौत, मातम में बदलीं नए साल की खुशियां

Chhui mines collapsed: नए साल के पहले ही दिन हुई बड़ी घटना, नए साल का जश्न मनाने के मूड में थे ग्रामीण, अचानक हुए हादसे के बाद गांव में पसरा हुआ है मातम

2 min read
Chhui mines collapsed
Dead body of villagers

अंबिकापुर. पुलिस चौकी कुन्नी क्षेत्र के ग्राम जमदरा में बुधवार की सुबह 2 ग्रामीण मिट्टी निकालने छुई खदान गए थे। दोनों भीतर घुसकर मिट्टी निकाल ही रहे थे कि अचानक खदान (Chhui mines collapsed) का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मिट्टी के मलबे के ढेर में दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कुन्नी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमदरा निवासी हीरामन यादव पिता गजरू बुधवार की सुबह अपने साथी शिवा यादव के साथ बस्ती (Chhui mines collapsed) से लगभग 1 किलोमीटर दूर छुई खदान में मिट्टी निकालने गया था।

दोनों मिट्टी निकालने खदान के अंदर घुसे थे, इसी दौरान अचानक खदान धंसक गया। इस दौरान मिट्टी के मलबे के नीचे वे दब गए और दोनों की मौत (Chhui mines collapsed) हो गई। इसी जानकारी जब गांव के लोगों व उनके परिजनों को हुई तो वे तत्काल खदान पहुंचे।

Chhui mines where accident

यहां उन्होंने दोनों के शव को मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर कुन्नी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने पीएम पश्चात दोनों का शव परिजन को सौंप दिया है।

Chhui mines collapsed: घटना से परिजन सदमे में

नए साल के पहले दिन एक ही गांव के 2 गामीणों की मौत (Chhui mines collapsed) से गांव में मातम पसर गया है। जहां लोग नए साल के पहले दिन जश्न की तैयारी में जुटे थे, वहीं मौत की खबर मिलने से दोनों के घर व गांव में मातम पसर गया है। घटना से पूरा गांव सदमे में है।

Published on:
01 Jan 2025 07:41 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार