अंबिकापुर

Child died case: Video: टीकाकरण के बाद 3 साल के बच्चे की मौत मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का ये आया रिएक्शन

Child died case: मैनपाट के ग्राम पंचायत परपटिया के हर्राढोढ़ी निवासी 3 साल के बच्चे की आंगनबाड़ी में टीकाकरण के बाद मौत का मामला
3 min read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 7:34 PM IST
Child died case
Former Deputy CM TS Singh Dev

अंबिकापुर. Child died case: मैनपाट के ग्राम पंचायत परपटिया हर्राढोढ़ी निवासी 3 वर्षीय एक बालक को मंगलवार को ढोढ़ीटिकरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण किया गया था। परिजन का कहना था कि रात में उसे बुखार आया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने टीकाकरण से मौत (Child died case) का आरोप लगाया है। जबकि सीएमएचओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में बच्चे के श्वास नली व गले में दूध फंसा मिला है। इस मामले में प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

टीएस सिंहदेव (TS reaction on child died case) ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण जानकारी सामने आई है कि मैनपाट के ग्राम परपटिया के एक आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आया और उसकी मौत हो गई। जबकि सीएमएचओ का ये कहना है कि दूध सांस की नाली में अटक जाने से मौत हुई है।

Dead body of child

ये मेरे लिए बिना किसी ठोस तथ्य (Child died caseh) के कहना कठिन होगा। अगर बुखार आया तो अपने आप में यह दर्शाता है कि बच्चे को कोई न कोई रिएक्शन हुआ होगा।

टीकाकरण में जो भी दवाई इस्तेमाल हुई होंगीं, उस बैच की सभी दवाइयों को तत्काल रोक लेना चाहिए। उसे अलग कर स्टोर में रख लेना चाहिए। उसकी जांच कराने के बाद यदि वह सही पाई जाती है तो ही इस्तेमाल में लाना चाहिए।

गहराई से होनी चाहिए मामले की जांच

सिंहदेव (Former Deputy CM) ने कहा कि जब टीका खरीदा गया था तो उस समय उसका क्वालिटी कंट्रोल हो गया था या नहीं, इस बात का भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी टीका पहले लैब में भेजा जाता है, सैंपल 2-3 लेबोरेट्री से क्लीयर होने के बाद ही इसे उपयोग में लाया जाता है।

इन बातों को ध्यान में लेकर ही टीकाकरण (Child died case) को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के बाद दोबारा ये बात सामने आ रही है, इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी गहराई से जांच करानी चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

इधर गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीडि़त परिवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत सदस्य सुनील बखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपाट बलराम यादव एवं राम नारायण पटेल शामिल थे।

Congressmen reached in child relatives

इन्होंने ग्राम पंचायत परपटिया के हर्राढोढ़ी पहुंच कर बच्चे की मौत मामले (Child died case) में परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार से पूरे मामले की जानकारी भी ली।

Child died case: ये था मामला

मैनपाट के ग्राम परपटिया निवासी सहत राम मझवार पत्नी फूलमति के साथ मंगलवार को अपने 3 वर्षीय बच्चे को ढोढ़ीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले गया था। बुधवार तडक़े करीब 3.30 बजे बच्चे की मौत (Child died after vaccination) हो गई थी। टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आ गया था।

Child parents

परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत (Child died case) हो जाने की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य अमले को दी थी। इस आरोप के बाद बच्चे के शव का पीएम कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया था। बच्चे के शव का बिसरा एवं ब्लॅड सैंपल प्रिजर्व किया गया है, जिसे जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा।

बच्चे के पिता का कहना था कि कि टीकाकरण से पूर्व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कहना था कि मंगलवार को 7 अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया है, लेकिन वे सभी सामान्य हैं।

Updated on:
26 Sep 2024, 7:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार