अंबिकापुर

सीएम रमन बोले- जहां भी जाता हूं मुझसे यही सवाल पूछा जाता है, क्या है वो सवाल, आप भी जानें…

सीएम ने कहा- 65 प्लस का प्राप्त करेंगे लक्ष्य, विकास यात्रा में उमड़ रहे जनसमूह को देखकर और मजबूत हो रहा है विश्वास
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 6:44 PM IST
CM Dr Raman Singh
CM Dr Raman Singh

अंबिकापुर. अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण में सीएम ने लखनपुर से दरिमा तक रोड शो व आमसभा के बाद रात अंबिकापर के विश्राम भवन में बिताईं। बुधवार को उन्होंने प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं मुझसे यही सवाल पूछा जाता है।


दरअसल सीएम से यह पूछा गया कि आपकी सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा से चुनाव लडऩे की बात सामने आ रही है। इस पर उन्होंने इसे एक सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मंै जितनी जगह पर जाता हूं वहां यही सवाल पूछा जाता है। मुझे खुद नहीं पता है कि मैं कितनी जगह से चुनाव लडूंगा। मेरा विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव है, वहीं से चुनाव लडूंगा।


बसपा-जोगी के गठबंधन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं
सीएम ने कहा कि बसपा व अजीत जोगी के बीच विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ है। उनका अपना वोट बैंक है। इससे किसे नुकसान होगा यह नहीं कहा जा सकता है लेकिन इस गठबंधन से भाजपा को नुकसान नहीं होगा।


65 प्लस का प्राप्त करेंगे लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्ष के शासन के बाद विकास यात्रा में जिस तरह से अपार जनसमूह पहुंच रहा है। इससे विश्वास और मजबूत हुआ है। भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों का काफी आशीर्वाद मिलेगा। हमारा जो 65 प्लस का लक्ष्य है उसे प्राप्त करेंगे और राज्य व केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।


गरीबों के लिए कांग्रेस ने नहीं बनाई योजना
कांग्रेस 50 वर्ष राज्य करने के बाद भी अब तक गरीबों के लिए कोई योजना नहीं बनाई। कांग्रेस को प्रदेश में 2001 से 2003 का अवसर मिला। उन्होंने क्या विकास किया। नरेन्द्र मोदी के आने के बाद देश में क्या परिवर्तन हुआ। आज उज्ज्वला, आवास व आयुष्मान योजना के तहत गरीबों के इलाज के लिए ५ लाख रुपए केंद्र सरकार दे रही है। यह गेम चेंजर है।


छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा देने वाले थे गहिरा गुरु
विश्वविद्यालय परिसर में संत गहिरा गुरु की प्रतिमा का अनावरण पर किसी भी राजनीति से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संत गहिरा गुरु ने आदिवासी समाज के बदलाव हेतु काफी प्रयास किया है।

उन्होंने पूरे प्रदेश में शराब बंदी व आदिवासी समाज की बच्चियों के शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। उनका नाम पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा नाम है। इसकी वजह से उनकी प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।

Updated on:
26 Sep 2018, 6:44 PM IST
Published on: