अंबिकापुर

Cold in Ambikapur: अंबिकापुर में 36 साल बाद सबसे तेजी से गिरा पारा, पहुंचा 8.2 डिग्री, ठंड से कांपने लगे लोग

Cold in Ambikapur: वर्ष 1989 में 9 नवंबर को 7.9 डिग्री दर्ज किया गया था पारा, इसके बाद इस साल के नवंबर महीने में गिरा इतना पारा
less than 1 minute read
Cold in Ambikapur
Ambikapur weather in the morning (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। मोंथा तूफान का असर कम होते ही सरगुजा में ठंड (Cold in Ambikapur) ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। अंबिकापुर में पिछले 7 दिन में तेजी से पारा नीचे गिरता जा रहा है। अंबिकापुर की बात करें तो 9 नवंबर को 8.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह पिछले 36 वर्ष बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब 9 नवंबर को पारा इतना लुढक़ा है। ठंड से शहरवासी कांपने लगे हैं। लोग दिन में भी अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार की सुबह अंबिकापुर (Cold in Ambikapur) का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के 1969 से लेकर 2025 के बीच के दर्ज आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि वर्ष 1989 में 9 नवंबर को पारा रिकॉर्ड 7.9 डिग्री पर पहुंचा था, इसके बाद से ऐसा देखने को नहीं मिला था।

लेकिन पिछले 36 वर्ष के बाद यह दूसरा मौका है जब पारा 8 डिग्री के करीब पहुंचा है। इससे पूर्व कभी भी 9 नवंबर तक शहर का तापमान (Cold in Ambikapur) इतना नीचे नहीं गिरा था।

Cold in Ambikapur: पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मोंथा तूफान के आने के बाद मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि इस वर्ष कड़ाके की ठंड (Cold in Ambikapur) पड़ सकती है। इसका असर भी दिखना शुरु हो गया है। हर दिन तेजी से पारा नीचे की ओर गिर रहा है। अंबिकापुर में सुबह, शाम व रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में खिली धूप के कारण लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

Updated on:
09 Nov 2025 03:58 pm
Published on:
09 Nov 2025 03:58 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत