अंबिकापुर

Naib Tehsildar Removed: हटाए गए नायब तहसीलदार, विधायक से चल रहा था विवाद, एसडीएम पर भी लटक रही तलवार

Naib Tehsildar Removed: सीतापुर विधायक व उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले नायब तहसीलदार को कलेक्टर ने हटाया, जारी किया आदेश
2 min read
Naib Tehsildar removed, MLA-Naib Tehsildar controversy
Naib Tehsildar Tushar Manik (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar Removed) को आखिरकार वहां से हटा दिया गया। इसका आदेश कलेक्टर ने 3 जून को ही जारी कर दिया था, आज इसे सार्वजनिक किया गया। नायब तहसीलदार को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके साथ ही अब एसडीएम फागेश सिन्हा को भी हटाए जाने की अटकले तेज हो गई है। सभवत: एक या दो दिन में उनको हटाए जाने का भी आदेश जारी हो सकता है। बता दें कि नायब तहसीलदार का सीतापुर विधायक से विवाद चल रहा था। इसके बाद से प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर थे।

27 मई को सीतापुर विधायक की बहन द्वारा बद्सलूकी का आरोप लगाए जाने के बाद विधायक और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने मारपीट (Naib Tehsildar beaten) का आरोप लगाया था। विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल किया था। 1 से 3 जून तक हड़ताल पर रहने से राजस्व कार्यालयों में जनता के काम नहीं हो रहे थे।

Sitapur MLA Ramkumar Toppo (Photo- Patrika)

इसी बीच कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों की राजस्व मंत्री व सचिव से बातचीत हुई। इसमें इस बात पर सहमति बनी थी कि मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच 3 जून को विधायक की पहल पर उनके 2 समर्थकों का सरेंडर कराया गया था। वहीं सीतापुर विधायक ने कलेक्टर (Surguja Collector) से मिलकर एसडीएम फागेश सिन्हा व नायब तहसीलदार को सीतापुर से हटाने की मांग की थी।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

विधायक (Sitapur MLA Ramkumar Toppo) के 2 समर्थकों के सरेंडर के बाद विधायक की ओर से दोनों अधिकारियों को सीतापुर से हटाने की मांग के तत्काल बाद कलेक्टर ने आदेश जारी कर नायब तहसीलदार को राजापुर उप तहसील से हटा दिया है। उन्हें अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं सीतापुर तहसीलदार उमेश बाज को राजापुर उप तहसील का भी प्रभार सौंपा गया है।

Collector issued order (Photo- Patrika)

Naib Tehsildar Removed: एसडीएम पर लटकी तलवार

नायब तहसीलदार को हटाए जाने के बाद अब एसडीएम फागेश सिन्हा (Sitapur SDM) को भी सीतापुर से हटाए जाने की अटकले तेज हो गई है। यह चर्चा है कि उन्हें भी वहां से हटाने का आदेश एक से 2 दिन में जारी हो सकता है। इधर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों द्वारा हड़ताल खत्म कर दिए जाने के बाद राजस्व कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से जारी है।

Updated on:
05 Jun 2026 03:40 pm
Published on:
05 Jun 2026 03:40 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video