अंबिकापुर

पति से विवाद के बाद शिक्षिका ने की आत्महत्या, मायके वाले बोले- हत्या हुई है, इधर म्यूजिक टीचर ने भी दी जान

Commits suicide: घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, बेटी ने थाने में जाकर की शिकायत तो आ गई थी पुलिस, समझाइश देकर गई लेकिन दोनों ने फिर विवाद हो गया और शिक्षिका ने उठा लिया खौफनाक कदम
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2023, 5:30 PM IST
2 teacher suicide
Teacher Rooplata Gupta Commits suicide

अंबिकापुर/सीतापुर. Commits suicide: घरेलू बातों को लेकर पति से विवाद के बाद एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। दरअसल 3 दिन पूर्व माता-पिता के बीच विवाद होते देख बेटी थाने से पुलिस बुला लाई। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी तो मामला शांत हो गया, लेकिन पुलिस के जाते ही पति-पत्नी फिर झगडऩे लगे। मामला इस कदर बढ़ गया कि देर रात शिक्षिका ने खौफनाक कदम उठा लिया। इधर अंबिकापुर में एक म्यूजिक टीचर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


पहला मामला 29 मई को सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलबगीचा अटल आवास का है। यहां के निवासी संतोष सोनी व उनकी शिक्षिका पत्नी रूपलता गुप्ता के बीच घरेलू बातों को लेकर जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख उनकी बेटी थाने गई व पुलिस से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व पति-पत्नी को समझाइश देकर शांत कराया। लेकिन पुलिस के जाने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद थमने का बाद रात में घर के सभी सदस्य जब सो रहे थे। इसी बीच शिक्षिका रूपलता ने फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटका देख पति उतारकर अस्पताल ले गया।

यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची व शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं इस मामले में मृतका के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


म्यूजिक टीचर ने फांसी लगाकर दी जान
इधर अंबिकापुर के केदारपुर निवासी करण पिता दिवाकर 27 वर्ष एक निजी विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की रात उसने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फांसी (Commits suicide to hang) लगा ली। परिजनों ने खाना खाने के लिए दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।

इस पर परिजन कमरे के पीछे खिडक़ी से जाकर देखे तो वह फंदे पर लटका था। परिजन किसी तरह उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगीत शिक्षक ने किस कारण से फांसी लगाई, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत