अंबिकापुर

सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गई विवाहिता, 3 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया

Commits suicide: पति से आए दिन हो रहे विवाद के बाद महिला ने उठाया कदम, परिजनों ने फंदे से उतारने के बाद पुलिस को दी सूचना
less than 1 minute read
सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गई विवाहिता, 3 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया
Police on the spot

अंबिकापुर. पति के साथ आए दिन विवाद से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी एक 3 वर्ष की बेटी भी है। फांसी लगाने के पूर्व महिला ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसे कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पीएम के लिए मायके वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। (Commits suicide)


उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय प्रिया सोनी का विवाह 5 वर्ष पूर्व शहर के घुटरापारा निवासी सौरभ सोनी से हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर प्रिया ने दोपहर 2 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर वालों ने देखा तो उसे फंदे से उतारा और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस को प्रिया द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है।


पुलिस ने सुसाइड नोट किया जब्त
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला जिसे उन्होंने जब्त कर लिया है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। परिजन के आने के बाद ही शव का पीएम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

अंबिकापुर में आत्महत्या की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Suicide in Ambikapur

Published on:
18 Mar 2020 07:21 pm
Also Read
View All
Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर