अंबिकापुर

Commits suicide: शादी को हुए थे 10 दिन, पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी की फांसी पर लटकती मिली लाश

Commits suicide: परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगन में अलाव ताप रहा था पति, जबकि पत्नी थी अपने कमरे में
less than 1 minute read
5वीं के छात्र ने की आत्महत्या (Representative Image: Patrika)
5वीं के छात्र ने की आत्महत्या (Representative Image: Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के मात्र 10 दिन ही हुए थे और उसने ये खौफनाक कदम (Commits suicide) उठा लिया। घटना के दौरान पति अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगन में अलाव ताप रहा था। नवविवाहिता ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

18 वर्षीय दिव्या की शादी 10 दिन पूर्व दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी खुर्द निवासी साहिल कुर्रे से हुई थी। १३ नवंबर की रात पति समेत अन्य परिजन घर के आंगन में अलाव ताप रहे थे, जबकि दिव्या कमरे में थी। अलाव तापने के बाद पति जब कमरे में गया तो दिव्या फांसी (Commits suicide) पर लटकी थी।

यह देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे। फिर उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Commits suicide) ले जाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Commits suicide: आत्महत्या का कारण नहीं पता

सूचना पर दरिमा पुलिस अस्पताल व मृतका के ससुराल पहुंची। उन्होंने मामले की जांच शुरु कर दी है। नवविवाहिता ने किस वजह से आत्महत्या (Commits suicide) की है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Updated on:
15 Nov 2025 03:01 pm
Published on:
15 Nov 2025 03:01 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका