अंबिकापुर

Commits suicide: नर्सिंग छात्रा की किराए के मकान में फांसी पर लटकती मिली लाश, कॉल रिसीव नहीं किया तब चला पता

Commits suicide: शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी छात्रा, किस वजह से उसने ये घातक कदम उठाया, इसका नहीं चल सका है पता
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2025, 8:29 PM IST
Commits suicide: नर्सिंग छात्रा की किराए के मकान में फांसी पर लटकती मिली लाश, कॉल रिसीव नहीं किया तब चला पता

अंबिकापुर। बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने रविवार को शहर के मिशन चौक स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का पता तब चला जब उसने परिजनों का फोन रिसीव नहीं किया। परिचितों ने जब कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे (Commits suicide) से लटक रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर अस्पताल भिजवाया। छात्रा ने किस वजह से ये कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लवईडीह निवासी प्रियंका कुजूर पिता किशोर कुजूर 22 वर्ष बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। वह अंबिकापुर के केदारपुर मिशन चौक के पास कुशवाहा गली में किराए के मकान में रह रही थी। रविवार को जब छात्रा (Commits suicide) के परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया।

उसने कॉल बैक भी नहीं किया। कई बार फोन लगाने के बाद भी जब प्रियंका से बात नहीं हो पाई तो परिजनों ने परिचितों से उसके किराए के कमरे में जाकर देखने को कहा।

Commits suicide: दरवाजा था बंद, फांसी पर लटकी थी लाश

परिचित जब छात्रा के कमरे के पास पहुंच तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खिडक़ी से झांककर देखा तो छात्रा का शव फांसी (Commits suicide) पर लटका हुआ था। फिर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। छात्रा ने किस कारण से आत्महत्या (Commits suicide) की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Updated on:
3 Feb 2025, 8:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत