अंबिकापुर

पत्नी को मायके छोड़कर लौटा युवक तेज साउंड में बजा रहा था गाना, घरवाले जब कमरे में घुसे तो नजारा देख उड़ गए होश

Commits suicide: पत्नी किसी और व्यक्ति से मोबाइल (Mobile) पर बात कर रही थी तो युवक ने जताई आपत्ति, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद (Dispute) बढ़ गया, पत्नी ने कहा कि वह मायके चली जाएगी, इसके बाद युवक ने उसे मायके पहुंचा दिया।
2 min read
door.jpg

अंबिकापुर. Commits Suicide: एक युवक ने पहले तो अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया और घर आकर तेज साउंड में गाना बजाने लगा। कमरा भीतर से बंद था और गाना देर शाम तक बजता रहा। यह देख परिजन वहां पहुंचे कि आखिर युवक कमरे के भीतर क्या कर रहा है। उन्होंने जब खिड़की से झांक कर देखा तो युवक फांसी पर लटका हुआ था। यह नजारा देख परिजनों के होश उड़ (Shocking) गए। उन्होंने आनन-फानन में किसी तरह दरवाजा खोला और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद (Dispute) हुआ था।


शहर के प्रतापपुर मार्ग पर सरगवां आरटीओ कार्यालय (RTO office) स्थित मझलीपारा निवासी 25 वर्षीय सूर्या तिवारी पिता शिवराज की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक भी संतान नहीं थी।

31 जुलाई को पत्नी मोबाइल से किसी और से बात कर रही थी। इस बात को लेकर युवक ने उसे टोका। इस बाद पर दोनों के बीच जमकर विवाद (Dispute between husband-wife) हुआ था।

इस दौरान पत्नी ने कहा कि वह मायके चली जाएगी। इसके बाद युवक पत्नी को उसके मायके बगीचा छोड़कर घर लौट आया और 1 अगस्त की दोपहर कमरा बंद कर तेज साउंड में गाना बजाने लगा। इस दौरान उसने फंदे पर लटककर फांसी लगा ली।


खिड़की से झांका तो फांसी पर लटका था शव
युवक देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया और गाना बजता ही रहा तो परिजन ने खिड़की से झांक कर देखा। यहां का नजारा देख वे हैरान रह गए। युवक फांसी के फंदे झूल रहा था। (Commits suicide)

इसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे फंदे से उतरवाकर मिशन अस्पताल भेजा। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Published on:
03 Aug 2022 06:44 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video