अंबिकापुर

Commits suicide: पिता के नाम से लिया था ट्रैक्टर, फाइनेंस कंपनी से किश्त जमा करने आया फोन, दबाव में युवक ने दे दी जान

Commits suicide: पिता के पास 2 दिन पूर्व किश्त जमा करने का आया था फोन, बेटे ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बात करने के बाद उठा लिया घातक कदम
2 min read
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के ग्राम धनगांव में फाइनेंस कंपनी के दबाव से परेशान एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत (Commits suicide) हो गई। मृतक ने अपने पिता के नाम से ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। दूसरी किश्त के रूप में 80 हजार रुपए जमा करने का फोन आया था। कंपनी के कर्मचारी से बात करने के बाद ही उसने घातक कदम उठा लिया।

बलरामपुर जिला के ग्राम धनगांव का तन्मय सना पिता मंगल सना 29 वर्ष, 6 जनवरी को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल फोन में बात करने के बाद कीटनाशक का सेवन (Commits suicide) कर लिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता (Commits suicide) ने पुलिस को बताया है कि 2 साल पहले उनके नाम पर ट्रेक्टर फाइनेंस हुआ था, जिसकी पहली किश्त 1 लाख 50 हजार रुपए उन्होंने पटा दी थी। इसके बाद उनका लडक़ा तन्मय ही ट्रैक्टर चलवा रहा था। 6 जनवरी को शाम करीब 6-7 बजे फाइनेंस कंपनी से फोन आया।

फोन करने वाले ने बताया कि दूसरा किस्त 80 हजार रुपये है। इसकी जानकारी उसने अपने पुत्र को देते हुए कहा कि ट्रैक्टर से तुम (Commits suicide) काम करा रहे हो, इसका किश्त पटा दो।

Commits suicide: कर्मचारी से बात के बाद उठाया घातक कदम

इसके बाद बेटे ने मोबाइल फोन से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से कुछ बात की और 7.30 बजे के लगभग कीटनाशक सेवन कर लिया। परिजन उसे बलरामपुर जिला अस्पताल लेकर गए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने 6 जनवरी को ही देर रात उसे रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान 8 जनवरी की सुबह 11 बजे उसकी मौत (Commits suicide) हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
08 Jan 2026 08:28 pm
Published on:
08 Jan 2026 08:28 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा