अंबिकापुर

Commits suicide: जिम से घर पहुंचे युवक ने लगाई फांसी, Video रिकॉर्ड कर बोला- ये तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार

Commits suicide: जिम में अपने दोस्त के साथ निकला था बाहर, शहर के अग्रसेन चौक के पास अन्य युवकों से हुआ था विवाद, सूचना मिलते ही सुबह पहुंची पुलिस
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2025, 2:11 PM IST
Commits suicide
Param Tiwari and his hanging body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के बौरीपारा शिकारी रोड निवासी 25 वर्षीय एक युवक ने शुक्रवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सुबह कोतवाली पुलिस व सीएसपी मौके पर पहुंचे और शव उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। आत्महत्या (Commits suicide) से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने 3 लोगों का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का कारण बताया है। उसने बताया कि जिम से निकलने के बाद उसका उन युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Dead body hanging (Photo- Video grab)

शहर के बौरीपारा शिकारी रोड निवासी परम तिवारी पिता आदित्य नारायण तिवारी 25 वर्ष (Commits suicide) शुक्रवार की शाम अग्रसेन चौक से लगे जिम गया था। 7 बजे वह जिम से अपने दोस्त के साथ बाहर निकला। यहां दोस्त का दोस्त खड़ा था।

वहां से तीनों साथ निकले तो अग्रसेन चौक के पास अन्य युवकों से उनका विवाद हो गया। यहां से सभी अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद परम तिवारी ने रात में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली।

सुबह उसका शव घरवालों ने देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी व कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

Commits suicide: मौत से पहले किया वीडियो रिकॉर्ड

युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण शहर के महुआपारा निवासी छोटू पंडित उर्फ छोटू मिश्रा, बुद्धि पंडित व विक्रांत उर्फ प्रांजल मिश्रा (Commits suicide) को बताया है। वीडियो में उसने कहा कि अग्रसेन चौक में हुए विवाद के बाद ये तीनों उसके घर पहुंचे थे और उसके माता-पिता व भाई को प्रताडि़त कर रहे थे।

Param Tiwari who commits suicide (Photo- Patrika)

वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने वीडियो को सुसाइड नोट (Commits suicide) मानकर जब्त किया है। उक्त वीडियो के आधार पर पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। इधर युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Updated on:
6 Dec 2025, 2:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप