अंबिकापुर

Congress protest against CM: Video: CM के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर समेत 2 दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Congress protest against CM: विधानसभा चुनाव के दौरान अंबिकापुर प्रवास पर आए सीएम ने सडक़ निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की की थी घोषणा, इसी का कर रहे थे विरोध
2 min read
Congress protest against CM
Congressmen slogan against CM

अंबिकापुर। सीएम विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर दौरे पर हैं। वे अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। पीएम मोदी ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम शहर में पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम की सडक़ निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की घोषणा पूरा नहीं करने का विरोध (Congress protest against CM) करने लगे। उन्होंने सीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इस पर पुलिस ने करीब 2 दर्जन कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेसियों का कहना है कि दिसंबर 2024 में निगम चुनाव के दौरान सीएम ने अंबिकापुर में सडक़ निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह वादा पूरा (Congress protest against CM) नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर ही वे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Congressmen arrested

वे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से घड़ी चौक पर पहुंचे और सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वहां तैनात पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, (Congress protest against CM) राकेश गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सतीश बारी, विकल झा समेत 2 दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

Congress protest against CM: ले जाया गया थाना

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार (Congress protest against CM) करने के दौरान उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें बस में बैठाकर मणिपुर थाने ले जाया गया।

कांग्रेसियों का कहना है कि निगम चुनाव के दौरान सडक़ निर्माण के लिए सीएम द्वारा इतनी बड़ी राशि की घोषणा की गई थी। इसके बाद ही निगम चुनाव में उनके खिलाफ वोटिंग हुई। लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि 1 महीने बाद बारिश आ जाएगी, ऐसे में सडक़ों की स्थिति और बद्तर हो जाएगी।

Updated on:
22 May 2025 03:46 pm
Published on:
22 May 2025 03:46 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट