अंबिकापुर

Congress protest for road: सडक़ों की बदहाली पर युवा कांग्रसियों ने गड्ढों में लगाई भाजपा नेताओं की तस्वीरें, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Congress protest for road: अंबिकापुर शहर समेत इससे निकलने वाली सडक़ों की हो चुकी है खस्ता हालत, युकां ने जताया रोष, कहा- विकास के नाम पर धोखा दे रही डबल इंजन की सरकार
2 min read
Congress protest for road
Congressmen protest (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर की खस्ताहाल सडक़ों को लेकर शनिवार को युवा कांग्रेस, अंबिकापुर ब्लॉक द्वारा प्रदर्शन किया गया। पीजी कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं ने धरना दिया (Congress protest for road) और सांकेतिक चक्काजाम कर डबल इंजन सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर की जर्जर सडक़ों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में प्रधानमंत्री, केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव चिन्ह 'कमल' के पोस्टर लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा दे रही है। उन्होंने सडक़ों की मरम्मत कराने 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंबिकापुर की लगभग 70 प्रतिशत सडक़ों की हालत बेहद खराब (Congress protest for road) हो चुकी है। बरसात में हालात और भी बद्तर हो गए हैं। पानी से भरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन (Congress protest for road) में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, पपिन्दर सिंह, शैलेंद्र सोनी, संजय सिंह, अमित तिवारी राजा, कलीम अंसारी, लुकस एक्का, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निक्की खान व निखिल विश्वकर्मा समेत अन्य शामिल रहे।

डीएमएफ मद से कराई जा मरम्मत- शफी अहमद

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि सडक़ मरम्मत (Congress protest for road) के लिए जिम्मेदार विभाग पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है यदि विभागों के पास फंड की कमी है तो सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर और पार्षद निधियों के साथ डीएमएफ फंड से सडक़ों की मरम्मत कराई जाए।

Congressmen protest in Ambikapur city (Photo- Patrika)

भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार- शुभम

अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि अंबिकापुर की 70 प्रतिशत सडक़ जर्जर (Congress protest for road) हो चुकी है। ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास की ट्रिपल रफ्तार का नारा देकर निगम से देश की सत्ता तक पर काबिज भाजपा ने आम लोगों के साथ छलावा किया है।

उग्र आंदोलन की चेेतावनी

धरना प्रदर्शन (Congress protest for road) करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और भाजपा सरकार को जनता के हितों की अनदेखी करने वाली सरकार बताया। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में सडक़ों की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Updated on:
20 Sept 2025 08:32 pm
Published on:
20 Sept 2025 08:32 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी