अंबिकापुर

Controversial statement: मंत्री-विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आंकाक्षा टोप्पो गिरफ्तार

Controversial statement: थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मुचलके पर किया रिहा, अपने सोशल मीडिया पर की थी अभद्र टिप्पणी
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2025, 8:18 PM IST
Controversial statement
Akansha Toppo in Sitapur police station (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा में इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवतियां जनप्रतिनिधियों समेत अन्य के खिलाफ अभद्र व आपत्तिजनक भाषा (Controversial statement) का प्रयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडर पर प्रसारित किया गया। इस मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि 23 दिसंबर को आकांक्षा टोप्पो (Controversial statement) ने सीतापुर थाना क्षेत्र के बटईकेला स्थित शासकीय जमीन से कब्जा हटाकर आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर अभद्र भाषा में टिप्पणी की थी।

Akansha Toppo in police station (Photo- Patrika)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो प्रसारित होने के बाद भाजपा जिला मंत्री व सीतापुर महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सीतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसपर पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो (Controversial statement) के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थोन में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मुचलके पर रिहा कर दिया।

Controversial statement: शिकायत में कही ये बात

भाजपा नेताओं ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया था कि आकांक्षा टोप्पो ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अशोभनीय व मर्यादाहीन भाषा (Controversial statement) का प्रयोग कर उनकी गरिमा को ठेंस पहुंचाया है। दरअसल इससे पूर्व भी आकांक्षा टोप्पो द्वारा कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों के खिलाफ किया गया है। इन मामलों में भी उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है।

Updated on:
26 Dec 2025, 8:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी