अंबिकापुर

चीन से अंबिकापुर लौटे एमबीबीएस स्टूडेंट की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव, घरवालों ने ली राहत की सांस

Corona virus: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था पुणे स्थित इंडियन वायरल इंस्टीट्यूट लैब

less than 1 minute read
चीन से अंबिकापुर लौटे एमबीबीएस स्टूडेंट की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव, घरवालों ने ली राहत की सांस
Medical college staff

अंबिकापुर. चीन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अंबिकापुर निवासी एक युवक 9 जनवरी को शहर लौटा था। 2 फरवरी को उसके गले में खरास आई तो वह एहतियातन जांच कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गया। उसे कोरोना वायरस (Corona Virus) के खतरे की आशंका थी।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। डॉक्टरों द्वारा उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे स्थित इंडियन वायरल इंस्टीटयूट लैब भेजा गया था। वहां से शनिवार को सीएमएचओ को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें वह निगेटिव मिला। रिपोर्ट देख अस्पताल प्रबंधन व युवक के परिजन ने राहत की सांस ली है।


अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी 29 वर्षीय एक युवक चीन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। 9 जनवरी को परीक्षा खत्म होने के बाद वह अंबिकापुर लौट आया था। 2 फरवरी को युवक के गले में खरास आई तो परिजन उसे कोरोना वायरस (Corona virus) के आशंका पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

चीन से युवक के लौटने की सूचना पर डॉक्टर भी उसे सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आइसोलेशन वार्ड में रखकर निगरानी कर रहे थे। डॉक्टरों द्वारा युवक का ब्लड सैम्पल लेकर इंडियन वायरल इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे टेस्ट के लिए भेजा था। शनिवार को पुणे लैब से सीएमएचओ कार्यालय को प्राप्त हुआ, जो निगेटिव निकला।


सीएमएचओ ने ये कहा
सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि युवक के ब्लड का जो रिपोर्ट प्राप्त हुआ है वह निगेटिव है। युवक कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। इस जानकारी के बाद जहां अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है, वहीं युवक के परिजन के लिए यह एक बड़ी राहतभरी खबर है।

अंबिकापुर की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur News

Published on:
08 Feb 2020 07:13 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: अंबिकापुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों में 200-400 रुपए तक का ही दे रहे ईंधन

Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Sitapur MLA in Hospital: सीतापुर विधायक देर रात पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर-नर्सों से कहा- इलाज में लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार