अंबिकापुर

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरे 230 यात्रियों में 15 निकले कोरोना पॉजिटिव, स्टेशन पर ही हुई जांच

Covid-19: ट्रेन से आने वाले यात्रियों की स्टेशन (Railway station) में ही कोविड जांच (Covid test) शुरू, 13 से 23 अप्रैल तक सरगुजा जिला किया गया है कंटेनमेंट (Containment) घोषित
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2021, 2:45 PM IST
Covid-19 test in Ambikapur Railway Station
Ambikapur Railway Station

अंबिकापुर.कलक्टर संजीव कुमार झा(Surguja Collector) के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच दल (Covid test team) द्वारा जांच शुरु कर दी गई है। रेलवे स्टेशन (Ambikapur Railway Station) में जांच के पहले दिन सोमवार को 230 यात्रियों में से 15 यात्री पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें आइसोलेशन सेंटर भेजा गया।


कलक्टर झा ने जिले में बढ़ती कोरोना संक्रमितों (Corona positive) की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पूरे जिले को 13 से 23 अप्रैल तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस दौरान प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में ट्रेन (Train) से आने वाले सभी यात्रियों की कोविड जांच करने तीन दल का भी गठन किया गया है जो सभी यात्रियों की जांच करने के बाद ही उनके गंतव्य तक जाने देंगे।

जांच दल क्रमांक 1 में लैब तकनीशियन कृष्णा सिंह एवं नानू राम, सहायक शिक्षक संतोष बैगा एवं धनंजय भास्कर, दल क्रमांक 2 में लैब तकनीशियन लक्ष्मी पैंकरा एवं ललिता प्रजापति, सहायक शिक्षक प्रकाश सोनी एवं अमित सोनी तथा दल क्रमांक 3 में लैब तकनीशियन (Lab technician) संदीप कुजूर एवं पुष्पा गुप्ता, सहायक शिक्षक नंद किशोर एवं रमेश सिंह शामिल हैं।


पहले दिन मिले 15 पॉजिटिव
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (Ambikapur Railway Station) में आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई। जांच में 15 यात्री पॉजिटिव निकले। इन सभी को कोविड आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। जांच दल द्वारा 230 यात्रियों का टेस्ट किया गया था।

Published on: