अंबिकापुर

Cricket news: कूच बिहार ट्रॉफी के लिए सरगुजा के क्रिकेट खिलाड़ी रोहित यादव का छत्तीसगढ़ की टीम में चयन

Cricket news: रोहित के चयन से सरगुजा के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर, सरगुजा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व सचिव ने दी बधाई
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2025, 7:07 PM IST
Cricket news
Surguja cricket player Rohit Yadav (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने कूच बिहार ट्रॉफी 2025-26 के लिए चयनित खिलाडिय़ों की सूची जारी कर दी है। इसमें सरगुजा के खिलाड़ी रोहित यादव (Cricket news) का चयन छत्तीसगढ़ अंडर-19 की टीम में किया गया है। रोहित यादव 16 नवंबर को भिलाई में गोवा के खिलाफ खेलेंगे। रोहित का चयन युवा क्रिकेटरों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। रोहित का चयन न केवल रोहित की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि सरगुजा क्रिकेट संघ की अहम भूमिका को भी दर्शाता है।

सरगुजा क्रिकेट संघ (Cricket news) और कोच के मार्गदर्शन में रोहित यादव ने कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। रोहित ने अपनी तकनीक, फिटनेस, तथा खेल की समझ से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। संघ द्वारा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन करना भी इस सफलता का बड़ा हिस्सा था।

रोहित के चयन से उनके परिवार, संघ और जिले के क्रिकेट (Cricket news) प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने बताया कि रोहित यादव का चयन सरगुजा क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है।

यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उनके माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि युवा खिलाडिय़ों को उच्च मंच तक पहुंचाया जा सके और रोहित इसका उदाहरण हैं।

Cricket news: संघ के अध्यक्ष बोले- बड़ी उपलब्धि

संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने भी रोहित (Cricket news) की इस सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रोहित यादव ने जो मुकाम हासिल किया है, वह सरगुजा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।

हमारा उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को अवसर प्रदान करना है और इस दिशा में रोहित के चयन ने हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। हम उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि वे प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे। रोहित के माता-पिता को भी उन्होंने बधाई दी।

Updated on:
14 Nov 2025, 7:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात