अंबिकापुर

Crime in Balrampur: मंदिर से निकल रहे लोगों को झारखंड का युवक मार रहा था पत्थर, लोगों ने बांधकर पीटा, फिर पुलिस ने भी बरसाए डंडे

Crime in Balrampur: बलरामपुर जिले के तातापानी पर्यटन स्थल के बाहर नशे में युवक मचा रहा था उत्पात, स्थानीय लोगों ने पकडक़र ली जाकर खबर
less than 1 minute read
Crime in Balrampur
Young man tied and beaten (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के पर्यटन स्थल तातापानी में नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे व मंदिर से निकल रहे लोगों को झारखंड का एक युवक पत्थर मार रहा था। इससे गुस्साए लोगों ने युवक के हाथ बांधकर पिटाई (Crime in Balrampur) की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने भी युवक की जमकर खबर ली। बाद में उसे चौकी ले जाया गया। किसी के द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बाद पुलिस ने उसे बाद में छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर को तातापानी में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। वह राहगीरों पर पत्थर फेंक रहा था। उन्हें धमकियां (Crime in Balrampur) दे रहा था। यह देख स्थानीय लोगों ने उसे पकडक़र रस्सी से बांध दिया और पिटाई की। युवक की हरकत देख पुलिसकर्मियों ने भी डंडों से उसकी पिटाई कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मंदिर परिसर और आस-पास से गुजर रहे लोगों पर पत्थर फेंक रहा था। उसने बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी थी। युवक की लगातार उग्र हरकतों (Crime in Balrampur) को देखते हुए पुलिसकर्मी उसे पकडक़र तातापानी चौकी ले गई। जहां कुछ समय बाद उसकी हालत सामान्य होने पर उसे छोड़ दिया गया।

Crime in Balrampur: झारखंड के गढ़वा का है युवक

तातापानी चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत (Crime in Balrampur) में वह मंदिर क्षेत्र में लोगों पर पत्थर फेंक रहा था, इससे शांति भंग हो रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की। इस वजह से उसे छोड़ दिया गया।

Updated on:
13 Dec 2025 09:00 pm
Published on:
13 Dec 2025 09:00 pm
Also Read
View All
ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर