अंबिकापुर

छोटे भाई की बीवी पर जेठ की थी गंदी नजर, घर में अकेली देख टूट पड़ा दरिंदा फिर…

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटे भाई की पत्नी पर गंदी नजर रखने वाले दरिंदे ने अस्मत लूटने की कोशिश की।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2017, 11:28 PM IST
misdeed
छोटे भाई की बीवी पर जेठ की थी गंदी नजर

वाड्रफनगर. बड़े भाई ने घर में अकेली देख अपने छोटे भाई की पत्नी का इज्जत तार-तार करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि छोटे भाई की पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इससे भाई वहां से भाग खड़ा हुआ। जब महिला का पति घर आया तो उसने पूरी कहानी उससे बयां की। इसके बाद दोनों ने चौकी पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई अपने छोटे भाई की पत्नी पर कई दिनों से गलत नजर रख रहा था।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पेण्डारी के ननवारी पारा निवासी 25 वर्षीय सुमेर सिंह पिता सिंगन राम गोंड़ अपने ही छोटे भाई की 22 वर्षीय पत्नी पर गलत नजर रखता था। बुधवार को जब घर में कोई नहीं था तो उसने रिश्ते को कलंकित करने का इरादा बना लिया। वह छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला देख दोपहर में उसके कमरे में घुस गया। इसके बाद उसने छोटे भाई की पत्नी के मुंह में कपड़ा डालकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

भसुर के इरादे को भांपकर छोटे भाई की पत्नी ने विरोध किया लेकिन आरोपी ने उसे अपनी बांहों में दबोचना चाहा। इस पर महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने से सुमेर सिंह घबरा गया और थोड़ी ही देर में घर से निकलकर फरार हो गया। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति, सास को दी। परिजनों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सभी वाड्रफनगर चौकी पहुंचे और सुमेर सिंह द्वारा की गई हरकतों की रिपोर्ट लिखाई।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुमेर सिंह के खिलाफ धारा 452, 342, 354, 354(ख), 409(क), 506 व 323 के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गांव में ही दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on: