जांजगीर जिले के खरवानी गांव में एक दर्दनाक घटना को देखकर लोग सिहर गए हैं। यहां एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर जान दे दी। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरवानी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक - युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन पारिवारिक विरोध के चलते निराश थे। वहीं, पेड़ पर दोनों की लाश मिलने से पुलिस को भी संदेह है कि पारिवारिक विरोध के चलते ही दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया होगा। हालांकि अभी इस घटना को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस शव बरामद कर मर्ग कायम किया है। मामले को लेकर पुलिस सरगर्मी से पूछताछ कर रही है।