अंबिकापुर

Cyber fraud: अज्ञात शख्स को खाते से निकालकर लौटा दिए 1.90 लाख रुपए, दूसरे दिन बैंक पहुंचा तो उड़ गए होश

Cyber fraud: अज्ञात शख्स द्वारा दुकान संचालक के खाते में डाले गए 1.90 लाख रुपए, कमीशन का दिया लालच, दुकान संचालक ने बैंक से निकालकर दे दिए रुपए, बाद में पता चला ये तो साइबर फ्रॉड था

2 min read
Demo pic

अंबिकापुर. साइबर फ्रॉड (Cyber fraud) का रुपए खाते में डालकर कैश वापस लेने के बाद ऑनलाइन दुकान संचालक की मुसीबत बढ़ गई। बैंक द्वारा ऑनलाइन दुकान संचालक के खाते को यह बताते हुए फ्रीज कर दिया गया कि तुम्हारे खाते में साइबर फ्रॉड के रुपए का लेन-देन हुआ है। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के केदारपुर निवासी चंदन कंसारी की मोबाइल दुकान है। दुकान के माध्यम से सीएसएसी संचालन करता है तथा आधार कार्ड से रुपए लेन-देन का काम करता है। 21 अपै्रल की शाम को दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहा कि आपके खाते में 1.90 लाख रुपए (Cyber fraud) डाल रहा हूं, मुझे आप कैश दे दो।

इसके बदले उसने कुछ कमीशन देने की भी बात कही। चंद रुपयों की लालच में वह तैयार हो गया। फिर अज्ञात व्यक्ति (Cyber fraud) ने उसके खाते में 1.90 लाख रुपए डाल दिया। इस पर दुकान संचालक ने बैंक से रुपए निकाले और उसे वापस दे दिया।

दूसरे दिन बैंक पहुंचा तो उड़े होश

दूसरे दिन दुकान संचालक जब बैंक गया तो पता चला कि उसका खाता बैंक द्वारा फ्रीज कर दिया गया है। कारण पूछने पर बताया गया कि तुम्हारे खाते से साइबर फ्रॉड (Cyber fraud) प्रदर्शित होना पाया गया है। जबकि दुकान संचालक का कहना है कि मेरा साइबर फ्रॉड गिरोह से कोई संपर्क नहीं है।

Cyber fraud: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

जब उसने घटना (Cyber fraud) की जानकारी अपने दोस्तों को दी तो उन्होंने बताया कि इस तरह का साइबर फ्रॉड गिरोह सक्रिय है, जो ऑनलाइन दुकान को अपना निशाना बना रहे हैं। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
27 Apr 2025 08:41 pm
Published on:
27 Apr 2025 08:40 pm
Also Read
View All
Controversy: Video: कथावाचक के आरोप पर मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हूं…

5th-8th board exam 2026: सरगुजा में 2 हजार 314 केंद्रों पर कल से होगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, इस बार शुरु की गई है ये नई व्यवस्था

Hemp smuggling: स्कॉर्पियो में रखा था 2.80 लाख का गांजा, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस, 4 तस्कर दीवार फांदकर फरार, नाबालिग गिरफ्तार

Fire in E-rickshaw showroom: Video: ई-रिक्शा के शो-रूम और गोदाम में लगी भीषण आग, डीजे साउंड सिस्टम्स समेत लाखों के सामान खाक

Incident: ससुराल में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा युवक, पूरी रात किया भजन-कीर्तन, दूसरे दिन हो गई मौत

अगली खबर