8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shot dead in forest: जंगल में शिकारी की गोली से हो गई थी साथ गए 12वीं के छात्र की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार

Shot dead in forest: जंगली सुअर शिकार करने गया था छात्र, पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध रूप से रखे गए 4 भरमार बंदूक किए जब्त, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Apr 2025, 7:56 PM IST

Shot dead in forest: जंगल में शिकारी की गोली से हो गई थी साथ गए 12वीं के छात्र की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार

6 accused arrested

अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी डिण्डो के बेलसर गांव के जंगल में शुक्रवार की दोपहर शिकार के दौरान बंदूक से चली गोली से एक युवक की मौत (Shot dead in forest) हो गई थी। युवक ने इसी वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। वह भी शिकार करने गया था। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 भरमार बंदूक भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलसर निवासी मगर साय ने चौकी डिण्डो में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा मुकेश गोंड़ (Shot dead in forest) अपने साथी राजेन्द्र पण्डो के साथ जंगली सुअर और कोटरी का शिकार करने पुरानपानी जंगल गया था।

इस दौरान राजेन्द्र पण्डो द्वारा जानवर का शिकार करने के लिए भरमार बंदूक से की गई फायरिंग में मुकेश के पीठ में गोली लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत (Shot dead in forest) हो गई। इस मामले में अपराध दर्ज करने के बाद एसपी वैभव बेंकर के निर्देश पर एसडीओपी रामानुजगंज के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि बेलसर निवासी राजेन्द्र पण्डो, रामलखन पण्डो, शंकर पण्डो, विंध्याचल कोड़ाकु और मृतक मुकेश गोड़ सभी भरमार बंदूक के साथ शिकार करने (Shot dead in forest) जंगल गए थे। यहां शिकार करने के लिए फायरिंग के दौरान मुकेश अचानक राजेन्द्र के सामने आ गया, जिससे गोली उसे लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास अवैध हथियार थे, जो टेम्पू उर्फ रामनरेश पण्डो द्वारा खरीदे गए थे। पूछताछ में टेम्पू पण्डो ने स्वीकार किया कि उसने ये भरमार बंदूकें सोहराब अंसारी निवासी दुधवल थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड से खरीदी थी।

यह भी पढ़ें:Girl suicide case: प्रेमिका के मंगेतर को भेज दिया अपने साथ वाली फोटो, टेंशन में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Shot dead in forest: ये आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से एक भरमार बंदूक (Shot dead in forest) बरामद कर उसे निष्क्रिय किया, साथ ही आरोपियों के कब्जे से अन्य बंदूक भी जब्त किए।

मामले (Shot dead in forest) में पुलिस ने धारा 105 बीएनएस व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर बेलसर निवासी राजेन्द्र पण्डो, शंकर पण्डो, रामलखन पण्डो, विंध्याचल कोड़ाकु, टेम्पू उर्फ रामनरेश पण्डो और सोहराब अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस अवैध हथियारों के स्रोत की भी जांच की जा रही है।