अंबिकापुर

Dana cyclone update: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का सरगुजा में भी असर, 2 दिन से चल रही तेज व ठंडी हवा

Dana cyclone update: आसमान में दिनभर छाए रहे बादल, बीच-बीच में निकली धूप, बादलों की सक्रियता की वजह से चल रही हवा, रविवार की सुबह छा सकता है कोहरा
2 min read
Dana cyclone update
Dana cyclone

अंबिकापुर. Dana cyclone update: ओडि़शा में आए चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Dana cyclone update) का असर पिछले 2 दिनों से सरगुजा संभाग में भी देखा जा रहा है। आसमान में बादल सक्रियता के साथ-साथ ठंडी हवा चल रही है। तूफान के असर के कारण बलरामपुर व कुसमी में हल्की बारिश भी हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तूफान का असर अब कमजोर पड़ रहा है। रविवार के बाद मौसम साफ होने की अनुमान है।

Ghadi Chowk Ambikapur

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Dana cyclone update) का असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा रहा है। तूफान की गति तीव्र होने के कारण शुक्रवार को 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। इससे ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं शनिवार को हवा की गति में कुछ कमी हई है।

चक्रवाती तूफान (Dana cyclone update) के असर के कारण सरगुजा में कहीं-कहीं बूूंदाबांदी भी हुई है। वहीं बलरामपुर जिले में इसका असर ज्यादा देखा गया है। बलरामपुर व कुसमी में हल्की बारिश हुई है। अब धीरे-धीरे तूफान कमजोर पड़ गया है।

बादल की सक्रियता के कारण तापमान में वृद्धि

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन से चार दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब था। लेकिन पिछले 2 दिनों से आसमान में बादलों की सक्रियता (Dana cyclone update) के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान बढक़र 18 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम साफ होते ही तापमान में गिरावट आ सकती है।

Dana cyclone

Dana cyclone update: रविवार की सुबह छाएगा कोहरा

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Dana cyclone update) का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। हालांकि इसका असर एक-दो दिन और रहेगा। तेज हवा चलने के कारण रविवार की सुबह कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। विशेषकर मैदानी इलाकों कोहरे का असर देखा जा सकता है।

Updated on:
26 Oct 2024 08:32 pm
Published on:
26 Oct 2024 08:32 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग