8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Today: अगस्त की घनघोर बारिश, 32 साल का टूटेगा रिकॉर्ड! जानें मौसम अपडेट..

CG Weather Today: प्रदेश में इस वर्ष लगातार भारी बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 32 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 25 Aug 2024, 4:54 PM IST

CG Weather Today

CG Weather Today: सरगुजा संभाग में लगातार बारिश हो रही है। हर दिन हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। धान रोपाई का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। बारिश अच्छी होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अंबिकापुर में 24 अगस्त तक औसत बारिश 1023.7 मिमी तक पहुंच गया है।

CG Weather Today: 32 साल की बारिश का टूटा रिकॉर्ड

अगस्त महीने में अब तक अंबिकापुर में 538.1 ममी वर्षा हुई है। अभी आगे एक सप्ताह की अवधि अभी शेष है। अगर इसी तरह बारिश की रफ्तार रही तो अगस्त महीने में 32 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है। (CG Weather Today)

पश्चिम बंगाल के रास्ते चला चक्रीय परिसंचरण पश्चिमोत्तरी झारखंड पर कम ऊंचाई पर केंद्रित है। इसका असर मध्यप्रदेश व उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी देखा जा सकता है। सक्रिय चक्रीय परिसंचरण के कारण सरगुजा में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं जून-जुलाई महीने में बारिश की रफ्तार धीमी थी।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, आज से इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश…अंधड़ की चेतावनी

बारिश की रफ्तार ने तोड़ा रिकॉर्ड

CG Weather Today: सरगुजा में बारिश की स्थिति चिंताजनक थी। लेकिन अगस्त महीने की शुरूआत होते ही बारिश की रफ्तार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार अंबिकापुर में इस वर्ष 24 अगस्त तक कुल बारिश 1023.7 मिमी दर्ज की गई है।

वहीं अंबिकापुर की बात करें तो अगस्त महीने में अब तक 538.1 मिमी वर्षा दर्ज (CG Weather Today) की जा चुकी है। अभी एक सप्ताह का अवधि अभी और शेष बची है। एक सप्ताह के अंदर अगर 8.2 मिमी वर्षा होने पर 1992 का रिकॉर्ड टूट सकता है।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

रायपुर में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 27 अगस्त की रात से मानसून एक्टिव होकर लगभग 12 से 15 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में मानसून का अटैक, आज से इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में 16 जून से झमाझम बारिश शुरू हो सकती हैं। आगामी 03 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर…