अंबिकापुर

Doctor commits suicide: अंबिकापुर की डॉक्टर ने बिलासपुर के सिम्स हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली कमरे से गई थी बाहर

Doctor commits suicide: अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के रूप में थी कार्यरत, रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी बिलासपुर
3 min read
• •
Updated: 17 Nov 2024, 7:56 PM IST
Doctor commits suicide
Dr. Bhanu Priya Singh

अंबिकापुर। शहर के गोधनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदस्थ महिला डॉक्टर ने बिलासपुर के सिम्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पूर्व वह अंबिकापुर से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर गई थी। वहां वह अपनी पुरानी सहेलियों के साथ सिम्स के हॉस्टल में ठहरी थी। इसी बीच रविवार की सुबह उसकी फांसी पर लटकी हुई लाश (Doctor commits suicide) मिली। हॉस्टल की दूसरी छात्राएं शव उतारकर सिम्स अस्पताल ले गईं। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की उपस्थिति में शव का पीएम कराया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन शव लेने बिलासपुर पहुंच चुके हैं।

Doctor dead body

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुतुरमा निवासी डॉ. भानूप्रिया सिंह पिता उमेश सिंह पैंकरा वर्तमान में अंबिकापुर के गोधनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुबंध पर मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदस्थ थीं। 2 दिन पूर्व वह अपने माता-पिता को बताकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर गई थी।

Dr. Bhanu Priya Singh

बिलासपुर के सिम्स हॉस्टल में रहकर एमबीबीएस (Doctor commits suicide) की पढ़ाई कर रही अपनी पुरानी सहेलियों के साथ वह ठहरी थी। रविवार की दोपहर एमबीबीएस की दूसरी छात्राओं ने उसकी हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटकी हुई लाश देखी।

इससे हॉस्टल में हडक़ंप मच गया। सिम्स प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने इलाज कराने जाने के नाम पर छुट्टी ली थी।

Doctor commits suicide: 2023 में हुई थी पास आउट

मृतका डॉ. भानूप्रिया सिंह बिलासपुर सिम्स में एमबीबीएस 2018 बैच की छात्रा थी। वह 2023 में पास आउट हुई थी। 3 माह पूर्व ही उसकी पोस्टिंग लुंड्रा थाना क्षेत्र के उदारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी।

Dr. Bhanu Priya Singh

यहां से उसे गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुबंध पर भेजा गया था। लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों से फिलहाल वह गोधनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य कें्रद में ड्यूटी कर रही थी।

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका है पता

डॉक्टर ने किस कारण से आत्महत्या (Doctor commits suicide) की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का स्वास्थ्य खराब था, उसका इलाज भी चल रहा था। वर्तमान में वह अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर कत्था फैक्टरी के पास ही रहकर ड्यूटी कर रही थी। उसके पिता वन विभाग अंबिकापुर में एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं।

एमबीबीएस की छात्राओं ने फंदे से उतारा शव

सिम्स बिलासपुर के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि डॉक्टर अपनी सहेली के कमरे में ठहरी थी। रविवार की दोपहर उसकी सहेली बाहर गई थी।

Doctor dead body in SIMS hospital

इसी बीच अन्य छात्राओं ने उसका शव (Doctor commits suicide) फंदे पर लटका देखा। छात्राओं ने ही उसका शव फंदे से उतारा और सिम्स अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
17 Nov 2024, 7:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत