अंबिकापुर

Crime Against Women: डॉक्टर की पत्नी बोली- मेरे साथ 3 साल तक डॉक्टर ने बनाए अवैध संबंध, बेटे का कराने जाती थी इलाज

Crime Against Woman: पीडि़ता ने अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा- धमकी देकर बनाता था संबंध, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Crime against Women
Demo pic

अंबिकापुर. शहर के एक स्पीच थेरेपिस्ट पर डॉक्टर की पत्नी ने बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला (Crime Against Women) दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डॉक्टर की पत्नी का कहना था कि वह अपने बेटे का इलाज कराने डॉक्टर के क्लीनिक में जाती थी। बेटे को तुतलाने की बीमारी थी। इस दौरान ही डॉक्टर ने उससे बलात्कार (Rape) किया। सामाजिक बदनामी के डर से पहली बार उसने ये बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद से डॉक्टर ने उससे कई बार बलात्कार किया। 3 साल से यह सिलसिला चल रहा था। इसी महीने उसने हिम्मत कर अपने पति को पूरी बात बताई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीडि़ता निजी अस्पताल (Private hospital) के एक डॉक्टर की पत्नी है। उसने शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में वह अपने बेटे के उपचार के लिए मिशन चौक स्थित क्लीनिक गई थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई और बातचीत बढ़ी।

महिला का आरोप है कि 10 अगस्त 2023 को क्लीनिक में मुलाकात के दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। सामाजिक बदनामी और पारिवारिक कारणों से उसने उस समय घटना (Rape by Doctor) की जानकारी किसी को नहीं दी।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध (Physical relation) बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी धमकी देकर उसे अपने संपर्क में बनाए रखता था।

Crime Against Women: थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

पीडि़ता के अनुसार 1 जून को किसी बात को लेकर उसका आरोपी से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी द्वारा मारपीट और धमकी देने (Threat by Doctor) का भी आरोप लगाया गया है।

इसके बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी और 4 जून को कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 5 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Updated on:
07 Jun 2026 12:44 pm
Published on:
07 Jun 2026 12:44 pm
Also Read
View All
CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका

Ambikapur News: टॉयलेट का रोशनदान तोडक़र प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार, 2 ने जज के बंगले में की थी चोरी

Land Fraud Ambikapur: सस्ते में जमीन दिला दूंगा कहकर ले लिए 2.72 लाख, फिर दे दिया धोखा, रुपए मांगने पर बोला- जान से मार दूंगा