अंबिकापुर

डॉक्टर ने पति को पानी लेने बाहर भेजा और पत्नी को बाहों में भरकर करने लगा घिनौना काम

पति के साथ शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई थी महिला, शोर मचाने पर अस्पताल छोड़कर युवा डॉक्टर फरार

2 min read
Doctor molesting patient
Doctor molesting women patient

अंबिकापुर. 28 वर्षीय एक महिला अपने पति के साथ अंबिकापुर के रिंग रोड नमनाकला स्थित अस्पताल में सोमवार की सुबह इलाज कराने आई थी। यहां पदस्थ एक युवा डॉक्टर ने अपने चैंबर में उसकी जांच की तथा पहले की लिखी गई दवा खिलाने के लिए पति को पानी लेने बाहर भेज दिया।

इसके बाद वह महिला का हाथ पकड़कर जबरन उसका चुंबन करने लगा। यह देख महिला चिल्लाई तो पति दौड़कर वहां पहुंचा। उसने कमरे से डॉक्टर को बाहर निकाला ही था कि डॉक्टर वहां से फरार हो गया। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने छेडख़ानी का अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बलरामपुर निवासी एक महिला 5 दिन पूर्व इलाज कराने अंबिकापुर के रिंग रोड नमनाकला स्थित निजी अस्पताल में पहुंची थी। यहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया था। तबीयत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। शनिवार की देर रात तबीयत फिर खराब होने पर महिला अपने पति के साथ रविवार की सुबह 6 बजे फिर अस्पताल पहुंची।

इस दौरान युवा डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ड्यूटी पर मौजूद था। उसने महिला का बीपी, शुगर चेक किया तथा पति से बोला कि पुरानी दवा ही अभी खिलाए। इसके बाद उसने दवा खिलाने के लिए पति को पानी लाने बाहर भेज दिया।

पति के बाहर जाते ही डॉक्टर की नीयत महिला पर बिगड़ गई। उसने महिला को अपनी बाहों में जबरन भर लिया और उसका चुंबन करने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया।


पति पहुंचा तो भाग गया डॉक्टर
पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति दौड़कर डॉक्टर के कक्ष में पहुंचा। पत्नी ने जब छेड़छाड़ की बात बताई तो पति ने डॉक्टर को कक्ष से बाहर निकाला। इस दौरान डॉक्टर वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर कोतवाली टीआई विनय सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन तथा कर्मचारियों से पूछताछ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। अस्पता प्रबंधन का कहना है कि डॉक्टर ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर रखा है।

Published on:
02 Jul 2018 09:22 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार