अंबिकापुर

Drug smuggling: 1704 नग नशीले कैप्सूल और 100 इंजेक्शन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर हत्या के मामले में था फरार

Drug smuggling: संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने की कार्रवाई, पकड़े गए 2 आरोपियों ने सप्लायर के नाम का किया खुलासा
2 min read
Drug smuggling
3 drug smugglers and suppliers arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा के संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 1704 नग नशीले कैप्सूल व 100 नग नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सप्लायर भी शामिल है। सप्लायर के नाम का खुलासा पहले पकड़े गए 2 आरोपियों ने की। यह भी पता चला कि सप्लायर (Drug smuggling) हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड एक लॉज में दबिश देकर सप्लायर को गिरफ्तार किया। आबकारी टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

2 drug smugglers arrested (Photo- Patrika)

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 17 अपै्रल की रात को मुखबिर की सूचना पर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारपारा महेशपुर निवासी गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति को 1704 नग नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों (Drug smuggling) ने अपने कथन में उक्त नशीली कैप्सूल को बेलखरिखा थाना दरिमा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदना बताया।

दोनों आरोपियों ने बताया कि भोलू खान अंबिकापुर बस स्टैंड स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल की सप्लाई कर रहा है, जो कि हत्या के मामले में फरार चल रहा है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी इसकी जानकारी आईजी को दी। आरोपी (Drug smuggling) का मोबाइल लोकेशन श्याम लॉज में पाया गया।

Drug suppliers arrested (Photo- Patrika)

टीम ने 18 अपै्रल को संभागीय आबकारी टीम ने आरोपी शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के कब्जे से 100 नशीले इंजेक्शन (Drug smuggling) पाया गया। जिसे जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 22सी एवं 29 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Drug smuggling: काफी दिनों से कर रहा था अवैध कारोबार

सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि भोलू खान (Drug smuggling) की तलाश बहुत दिनों से कर रहे थे। वह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई लंबे समय से कर रहा था। वह अक्सर अपना मोबाइल नंबर बदल देता था। इस लिए वह पकड़ में नहीं आ रहा था।

Published on:
19 Apr 2026 04:35 pm
Also Read
View All