अंबिकापुर

पत्नी व ससुर के साथ बैठकर छलकाया जाम, फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

ससुर की हत्या कर फरार दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को ले जाने से ससुर ने कर दिया था मना

2 min read
Murder accused
Murder accused arrested

अंबिकापुर. ससुर की हत्या के आरोप में फरार दामाद को को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है की शुक्रवार की देर शाम मैनपाट के पेट पंचायत अंतर्गत ग्राम चोरकीपानी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध डेरिहा कोरवा पिता बुधराम कोरवा की ह्त्या उसके ही दामाद रायगढ़ के धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी जगमोहन पिता शोभन कोरवा ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस द्वारा मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच की जा रही थी।

कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी एसएल गेवाल ने बताया की घटना के मामले में आरोपी जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जगमोहन की पत्नी सोमारी पति की मारपीट से तंग आकर वापस अपने पिता डेरिहा कोरवा के पास मायके आ गई थी। जगमोहन उसे पुन: वापस घर ले जाने के लिए आया था।

इस दौरान तीनों मैनपाट के नर्मदापुर गए हुए थे, जहां जमकर शराब भी पिया था। शराब के नशे में धुत होकर घर वापस लौटते समय जगमोहन सोमारी को घर ले जाने की जिद पर अड़ा हुआ था लेकिन डेरिहा कोरवा ने उसे ससुराल भेजने से इनकार कर दिया।

इससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और आवेश में आकर आरोपी दामाद जगमोहन ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया था। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था।

शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एसएल गेवाल, आरक्षक देवदत्त सिंह, पंकज भगतए रेवती रमन शामिल थे।

Published on:
19 Aug 2018 10:15 pm
Also Read
View All
Mantra in Schools: स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य पर सियासत गरम, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव बोले- सरकार वापस ले आदेश

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया

Breaking News: सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ईडी का छापा, DMF से जुड़ा है मामला, देखें Video

Good News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार बेडसोर की फ्लैप सर्जरी सफल, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर

Drug paddler Arrested: पिट्ठू बैग में 2 लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन भरकर ग्राहक का कर रहा था इंतजार, लेकिन पहुंच गई आबकारी पुलिस