अंबिकापुर

Dust fly on the Road: अंबिकापुर की जर्जर सडक़ों पर उड़ रही धूल, समाज सेवियों ने राहगीरों को बांटे मास्क

Ambikapur Dusty Road: शहर व शहर से निकलने वाली जर्जर सडक़ों को लेकर समाज सेवी कई बार कर चुके हैं विरोध प्रदर्शन, मंत्री के बंगले का भी किया था घेराव
2 min read
Mask distribution on Ambikapur dusty road
Dust fly on the road, सडक़ पर उड़ रही धूल के बीच मास्क वितरण (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर व शहर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे की हालत किसी से छिपी नहीं है। बारिश के दिनों में सडक़ों की हालत इतनी जर्जर हो गई थी कि लोगों का इस पर चलना दूभर हो गया था। सडक़ पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से लोग जान जोखिम में लेकर चल रहे थे। अब बारिश खत्म होने के बाद इन सडक़ों पर धूल के गुबार (Dusty road) उड़ रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को धूल से नहाते हुए चलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा फजीहत पैदल और दोपहिया वाहन सवारों की हो रही है। इसी बीच अंबिकापुर के समाज सेवियों ने भारत माता चौक से आगे एनएच पर राहगीरों के बीच मास्क का वितरण किया। समाज सेवियों का कहना था कि इससे लोगों को कुछ तो राहत मिलेगी। देखा जाए तो यह भी एक तरह का विरोध ही था।

अंबिकापुर से गुजरने वाली एनएच सडक़ों (National Highway) की हालत बारिश के बाद और बदहाल हो गई है। वजह इन सडक़ों से उड़ रही धूल है। बारिश के दिनों में जर्जर सडक़ को लेकर समाज सेवियों ने कई बार प्रदर्शन किया था। कभी गड्ढों में भरे गंदे पानी में नहाकर तो कीचड़ में ‘हाय रे सरगुजा नाचे…’ लोकगीत की धुन पर डांस कर प्रदर्शन किया।

Dust fly on the road, अंबिकापुर में धूल के बीच मास्क वितरण करते समाज सेवी (Photo- Patrika)

प्रदर्शन के क्रम में उन्होंने प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री (Minister Rajesh Agrawal) के बंगले का घेराव भी किया था। इस दौरान मंत्री हर बार उन्हें आश्वासन देते रहे कि काम स्वीकृत हो चुका है, बारिश खत्म होते ही सडक़ों को बनाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। अब बारिश लगभग खत्म हो चुका है, लोग इंतजार में हैं कि आखिर सडक़ का काम कब से शुरु होगा?

Ambikapur Dilapidated road: मास्क का किया वितरण

बारिश खत्म होने के बाद सडक़ों से बेहिसाब धूल उड़ रही है। इससे सबसे ज्यादा परेशान पैदल चलने वाले और दोपहिया सवार हो रहे हैं। यदि उनके सामने से यदि भारी वाहन निकल गया या किसी भारी वाहन के पीछे रह गए तो धूल से नहाना तय है।

इसी बीच शुक्रवार को समाज सेवियों ने विरोध स्वरूप भारत माता चौक से दरिमा मार्ग के बीच सडक़ पर उड़ रही धूल के बीच सफर कर रहे राहगीरों को मास्क का वितरण (Mask Distribution) किया। इस दौरान समाज सेवी खुद मास्क लगाकर धूल से बचते दिखे। उनका कहना था कि सडक़ से उड़ रही धूल से लोग बीमार पडऩे लगे हैं। उनमें दमा समेत अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Updated on:
02 Oct 2026 08:45 pm
Published on:
02 Oct 2026 08:45 pm