अंबिकापुर

Breaking News: सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ईडी का छापा, DMF से जुड़ा है मामला, देखें Video

Ambikapur Breaking News: ईडी की टीम ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के शहर के विजय मार्ग स्थित मानसून एग्रो एजेंसी में दी है दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज
2 min read
Ambikapur breaking, Breaking news, ED raid
ED raid, दुकान में फोर्स की मौजूदगी में जारी है कार्रवाई (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के अंबिकापुर स्थित मॉनसून एग्रो एजेंसी पर ईडी (ED raid in Ambikapur) की टीम छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह ही उनके प्रतिष्ठान में पहुंची है। मामला डीएमएफ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ईडी की टीम यहां दस्तावेज खंगाल रही है। ईडी की इस कार्रवाई से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत उनके समर्थकों में हडक़ंप मचा हुआ है।

ED raid, मानसून एग्रो एजेंसी, जहां छापा पड़ा (Photo- Patrika)

बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में डीएमएफ में घोटाले (DMF Scam) का मामला सामने आया था। मामले की जांच ईडी की टीम द्वारा की जा रही है। इस संबंध में प्रदेश भर में कांग्रेसी नेताओं व कारोबारियों के खिलाफ ईडी की टीमें लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं।

इसी कड़ी में ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह सरगुजा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता (Congress former Surguja president) के शहर के विजय मार्ग के पास स्थित मानसून एग्रो एजेंसी में छापा मारा। गड़बड़ी की आशंका पर टीम द्वारा यहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मानसून एग्रो एजेंसी से कृषि उपकरण समेत खेती किसानी से संबंधित अन्य सामानों की बिक्री की जाती है।

ED raid in Congress leader shop: भारी सुरक्षा बल तैनात

छापामार कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है।

ED raid in Ambikapur, ईडी टीम का वाहन (Photo- Patrika)

बता दें कि इससे पूर्व भी अंबिकापुर में कांग्रेस नेताओं (Ambikapur Congress leaders) तथा बड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी और आईटी की टीमें छापामार कार्रवाई कर चुकी हैं। फिलहाल राकेश गुप्ता के प्रतिष्ठान में कार्रवाई चल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि ईडी की टीम राकेश गुप्ता व उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।
आगे खबर का अपडेट हम देते रहेंगे….

Updated on:
16 Jun 2026 09:00 pm
Published on:
16 Jun 2026 03:27 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद