अंबिकापुर

Elephant attack: घर के बाहर निकलते ही युवक का हाथी से हो गया सामना, दौड़ाकर कुचला, बाइक भी तोड़ डाली

Elephant attack: ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद हाथी वहां से जंगल की ओर चला गया, गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती

2 min read
Elephant attack
Injured young man

अंबिकापुर. Elephant attack: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकनगर में दल से बिछडक़र पहुंचे हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। वह घर के बाहर निकला ही था कि यह घटना हो गई। हाथी द्वारा कुचले जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी (Elephant attack) हो गया। हाथी ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनकनगर निवासी नितेश पंडो (24) बुधवार की बुधवार की सुबह करीब 6 बजे सो कर उठा और घर से बाहर निकला तो उसका सामना एक हाथी (Elephant attack) से हो गया। अपने सामने हाथी को देखकर वह घर के भीतर भागने लगा, तभी हाथी ने उसे दौड़ाते हुए कुचल कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

Elephant

गांव के लोगों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद हाथी (Elephant attack) वहां से चला गया। जाते-जाते हाथी ने नितेश के घर के बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इधर गंभीर रूप से जख्मी नितेश को इलाज केलिए परिजन ने प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उसका इलाज जारी है।

Elephant attack: 9 हाथियों का दल कर रहा विचरण

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतापपुर, धरमपुर सर्किल में 9 हाथी कई दिनों से विचरण कर रहे हैं। मंगलवार को हाथी राजपुर वन परिक्षेत्र की ओर चले गए थे। इसके बाद पुन: बुधवार को लौट (Elephant attack) आए हैं। इसी दल में से एक दंतैल हाथी बिछडक़र कनकनगर गांव में उत्पात मचा रहा है।

Injured young man

फसल को कर रहे बर्बाद

प्रतापुपर वन परिक्षेत्र में 9 हाथियों का दल (Elephant attack) कई दिनों से विचरण कर रहा है। हाथी आस-पास के गांव में आकर धान व गन्ने की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। पसंदीदा फसल होने की वजह से वे इसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं वन विभाग द्वारा क्षेत्र में मुनादी कर ग्रामीणों को हाथी के पीछे न भागने की समझाइश दी गई है। वहीं उन्हें सतर्क रहने भी कहा गया है।

Published on:
30 Oct 2024 07:42 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार