अंबिकापुर

Elephant Killed by Current: उदयपुर के जंगल में मिला नर हाथी का शव, करंट लगाकर मार डाला! मामला दबाने के लग रहे आरोप

Elephant death: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुसुवामुड़ा में मिला हाथी का शव, जंगल में चारों ओर लगाया गया है करंट वायर
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 1:25 PM IST
Elephant dead body found in Udaypur forest
Elephant killed by current, कुसुवा मुड़ा जंगल में मिला नर हाथी का शव (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत 14 हाथियों का दल पिछले कई दिनों से भ्रमण कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें से 2 हाथी पिछले 1 सप्ताह से दल के साथ दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी बीच एक नर हाथी का शव (Elephant dead body) कुसुवामुड़ा जंगल में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत जंगल में चारों ओर बिछाए गए करंट की चपेट में आकर हुई है। वहीं वन विभाग और क्षेत्र के ग्रामीणों पर मामला दबाए जाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि वन विभाग हमेशा कहता रहा है कि उनके द्वारा ड्रोन से हाथियों की निगरानी की जा रही है, इसके बावजूद हाथी की करंट से मौत कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

उदयपुर वन परिक्षेत्र में पिछले 4 महीने पहले 27 हाथियों का दल पहुंचा था। यह दल 2 हिस्से में बंट गया था। इसके बाद एक दल में 14 हाथी कर्मकट्टरा के जंगल में सप्ताह भर पूर्व देखे गए थे। इनमें से 12 हाथी चकेरी जंगल की ओर चले गए थे, जबकि 2 हाथी दल के साथ दिखाई नहीं दे रहे थे।

इसी बीच ग्राम सुखरी भंडार के ग्रामीणों के बीच यह बात दबी जुबान में सुनाई दी कि 2 हाथियों की मौत (Elephant died) हो चुकी है। करंट लगाकर उन्हें मार डाला गया है। जब स्थानीय जागरुक युवाओं ने जंगल में खोजबीन शुरु की तो मंगलवार की सुबह हाथी का शव कुसुवा मुड़ा के जंगल में मिला। हाथी के शरीर में करंट लगने के निशान हैं।

Elephant killed by current, करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत (Photo- Patrika)

जंगल में बिछा रखा है करंट प्रवाहित वायर

बताया जा रहा है कि कुसुवामुड़ा जंगल में चारों ओर करंट प्रवाहित तार (Current wire) लगाकर रखा गया है। इसी की चपेट में आकर हाथी की मौत हुई है। यह वायर शिकारियों या स्थानीय लोगों द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने लगाकर रखा गया है। इस मामले में यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि करंट वायर लगाए जाने की भनक वन विभाग के पास क्यों नहीं है? यदि उसे जानकारी है तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Elephant killed by current, जंगल में बिछाकर रखा गया करंट वायर (Photo- Patrika)

Forest department: वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

वन विभाग द्वारा कहा जाता है कि वे ड्रोन से हाथियों की निगरानी (Drone camera for elephants) कर रहे हैं, लेकिन 14 हाथियों के दल से 2 हाथी गायब हैं, इसके बाद भी उन्हें पता नहीं चला। जागरुक युवाओं ने हाथी का शव खोज निकाला है। वहीं एक अन्य हाथी की भी तलाश जारी है। वन विभाग को भी हाथी का शव मिलने की सूचना दे दी गई है।

Updated on:
10 Nov 2026, 1:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार