अंबिकापुर

जेठानी के साथ शौच करने गई थी महिला, अचानक गन्ने के खेत से आ धमका दंतैल हाथी और दे दी दर्दनाक मौत

जेठानी जान बचाकर भागने में हो गई सफल, 25 हाथियों का दल क्षेत्र में कर रहा है भ्रमण
2 min read
Elephant
Elephant

अंबिकापुर/बतौली. बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुटरापारा में सोमवार की सुबह एक महिला शौच के लिए गई थी। इस दौरान गन्ने के खेत से निकल कर एक दंतैल हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को सूंड़ से उठाकर पटक दिया और पैर से कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन ने उसे वहां से उठाकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि बतौली क्षेत्र में 25 हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है।


सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से 25 हाथियों के दल ने उत्पात मचा रखा है। सोमवार की सुबह बतौली के घुटरापारा निवासी ४५ वर्षीय आशा मिंज पति रफेल मिंज अपनी जेठानी के साथ शौच के लिए खेत की ओर गई थी।

वहां से वापस आने के दौरान घर के नजदीक गन्ने के खेत से 25 हाथियों के दल में से एक हाथी ने निकल कर आशा पर हमला कर दिया। हाथी ने सूंड से उठाकर महिला को पटक दिया और पैर से कुचलते हुए आगे निकल गया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं महिला की जेठानी गंगोबाई मौके से भागने में कामयाब हो गई।

वह भागते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजन सहित ग्रामीणों को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर गए। महिला बेहोशी की हालत में खून से लथपथ खेत में पड़ी थी। परिजन ने उसे उठाकर इलाज के लिए गंाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर लेकर आ रहे थे। लेकिन पीडि़ता ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जब परिजन उसे शहर के मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वन विभाग ने दिए 25 हजार रुपए
वन विभाग के बीट प्रभारी बलभद्र ने बताया कि 25 हाथियों का दल बगीचा क्षेत्र से बतौली क्षेत्र में प्रवेश कर लुण्ड्रा की ओर निकल रहा था। इसी दौरान अचानक घुटरापारा में दल के ही एक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और महिला को इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा।

यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विभाग द्वारा महिला के परिजन को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं। शेष मुआवजा राशि प्रकरण तैयार कर दी जाएगी।

Published on:
05 Nov 2018 08:54 pm
Also Read
View All
Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश